×

योगी के मंत्री का बड़ा बयान, PoK पर बढ़ा दी पाकिस्तान की टेंशन

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटे बगैर शांति संभव नहीं है। राज्य मंत्री शुक्ला ने दावा किया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर बहुत जल्द भारत का कब्जा होगा।

Dharmendra kumar
Published on: 22 May 2020 7:34 AM GMT
योगी के मंत्री का बड़ा बयान, PoK पर बढ़ा दी पाकिस्तान की टेंशन
X

बलिया: उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि विश्व के मानचित्र से पाकिस्तान का नामोनिशान मिटे बगैर शांति संभव नहीं है। राज्य मंत्री शुक्ला ने दावा किया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर(पीओके) पर बहुत जल्द भारत का कब्जा होगा तथा वहां भारत का तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अफरीदी ने अपनी बहन से विवाह किया है और वह बदतमीज व्यक्ति है। अफरीदी सरीखे व्यक्ति से हम तमीज की आशा नहीं कर सकते। संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

https://www.facebook.com/877336255717207/videos/589175942023441/

यह भी पढ़ें...करीब 1000 साल बाद बन रहा ऐसा योग, पंडितों ने की कोरोना पर ये भविष्यवाणी

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मिलक ने कहा था कि अगर पाकिस्तान अपनी गीदड़ भभकी से बाज नहीं आता है, तो वह पीओके भी खो देगा। इस दौरान राज्यपाल ने कश्मीर के नेताओं पर सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे।

यह भी पढ़ें...कोरोना, बस और पॉलिटिक्स: कांग्रेस का 36 लाख का बिल, मायावती का BJP को सपोर्ट

राज्यपाल सत्यपाल मिलक ने एक कार्यक्रम में कहा था कि जब वे जम्मू कश्मीर के राज्यपाल बने थे, तो उनके सामने बहुत चुनौतियां थी। वहां आए दिन मारकाट होती थी। आतंकवादी निर्दोश लोगों का खून बहाते थे। आए दिन पत्थरबाजी की घटनाएं होती थीं। जिससे वहां की जनता दहशत में थी। वहां के नेताओं ने अपनी राजनीति चमकाने की वजह से जम्मू कश्मीन को देश से दूर रखा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story