×

मंगेतर नहीं करना चाहती थी शादी, मर्डर के बाद खुद को भी मार ली गोली

Admin
Published on: 17 April 2016 5:28 PM GMT
मंगेतर नहीं करना चाहती थी शादी, मर्डर के बाद खुद को भी मार ली गोली
X

आगरा: सदर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरम में एक युवक ने पहले मंगेतर को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। दो महीने पहले ही इनकी सगाई हुई थी। बताया जाता है कि लड़की शादी नहीं करना चाहती थी, इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

क्या है मामला

-अलीगढ़ के रहने वाले नदीम की शादी आगरा के रहने वाले निजामउद्दीन की बेटी रुखसार से तय हई थी।

-दो महीने पहले दोनों की सगाई भी हो गई थी। किसी वजह से दोनों में कुछ अनबन हो गई।

-सुबह नदीम अपने दोस्त के साथ रुखसार के घर पंहुचा। रुखसार को बात करने के लिए दूसरे कमरे में ले गया।

-पहले दोनों में थोड़ी कहासुनी हुई। इस बीच कमरे से फायरिंग की आवाज आई।

-दरवाजा खोला गया तो कुर्सी पर रुखसार और जमीन पर नदीम की लाश पड़ी थी।

-पास में ही नदीम की लाइसेंसी रिवॉल्वर थी।

परिजन चुप

-इस मामले में नदीम और रुखसार दोनों के परिजन चुप्पी साधे हुए हैं।

-नदीम के दोस्त के अनुसार रुखसार नदीम से शादी नहीं करना चाहती थी।

-ये बात नदीम को नागवार गुजर रही थी। इसी वजह से नदीम ने ये कदम उठाया।

क्या कहना है पुलिस का

एसपी सुशील कुमार ने बताया- घटना को देखने से लगता है की पहले नदीम ने रुखशार को गोली मारी फिर खुद को।

-मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Admin

Admin

Next Story