Agra News: धारदार हथियार से वार कर युवक की बेरहमी से हत्या

Agra News: आगरा में देर शाम आबिद नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आबिद को मंटोला के रास्ते में संजू, धर्मेंद्र समेत नामजद लोगो ने घेर लिया था।

Rahul Singh
Published on: 28 Feb 2023 4:45 AM GMT (Updated on: 28 Feb 2023 6:36 AM GMT)
Agra News
X

मृतक की फाइल फोटो (परिजन)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में देर शाम आबिद नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आबिद को मंटोला के रास्ते मे संजू, धर्मेंद्र समेत नामजद लोगो ने घेर लिया था। सभी ने आबिद को जमकर मारा पीटा। हमले में आबिद के सिर में गंभीर चोट लग गई। हमलावर युवक, खून से लथपथ आबिद को रेलवे लाइन के किनारे मरणासन्न हालत में छोड़ गए। परिजनों को जानकारी हुई तो वो आबिद को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे।

गंभीर हालत को देखते हुए आबिद को एसएन इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान आबिद की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। सैकडों की संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आबिद के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वारदात में शामिल 6 नामजद गिरफ्तार

पुलिस ने वारदात में शामिल 6 नामजद लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता और घटना के चश्मदीद ने बताया कि मृतक आबिद लेडीज सैंडल बनाने का काम करता था। सोमवार को आबिद की छुट्टी थी। वो मंटोला क्षेत्र में घूम रहा था। तभी नामजद लोगो ने आबिद को घेर लिया और पीट पीटकर आबिद की हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि मुकदमे में नामजद 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस हर हालात पर नजर रखे हुए हैं। आबिद की मौत के बाद लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story