×

विवादित पोस्टर लगाने पर यूथ कांग्रेस का नेता हुआ पार्टी से निष्कासित

Admin
Published on: 12 March 2016 5:22 AM GMT
विवादित पोस्टर लगाने पर यूथ कांग्रेस का नेता हुआ पार्टी से निष्कासित
X

इलाहाबाद: यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी को जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का विवादित पोस्टर लगाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पदमुक्त कर दिया गया है। पार्टी ने जीतेन्द्र को एक सप्ताह के अंदर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। उपयुक्त कारण न बताने पर पार्टी जितेंद्र की सदस्यता को भी पूरी तरह से रद्द करने पर विचार कर सकती है। पोस्टर विवाद को लेकर जितेंद्र ने अपना स्पष्टीकरण भी दिया हैं।

पार्टी को लिखे एक पत्र में जितेंद्र ने कहा है कि महिला दिवस पर कन्हैया कुमार ने अपने भाषण में जो अभद्र टिप्पणी देश के सैनिकों के लिए की थी, हमनें उसी के विरोध में पोस्टर लगाया था। पोस्टर जनता की मांग और रोष को देखते हुए लगाया गया था। राहुल गांधी उनके आदर्श है और वह उन्हीं के निर्देश पर हमेशा चलेंगे। राहुल गांधी ने जिस मुद्दे पर जेएनयू और कन्हैया का समर्थन किया वह मुद्दा बिलकुल अलग था।

इस पोस्टर से कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगो की निष्ठा बढ़ी हैं। कांग्रेस सच का साथ दे रही हैं। हमने यह कार्य बिना उच्च पदाधिकारियों की सलाह से किया। जिसके लिये हम क्षमा प्रार्थी हैं। भविष्य में इस तरह की बातें नहीं होंगी।जीतेन्द्र ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी मेरे कार्यों को देखते हुए मुझे इस पोस्टर के लिए माफ़ कर के आगे के लिए कार्य करने का मौका दे।

Admin

Admin

Next Story