Lucknow News: बवाल का अड्डा बनी लखनऊ समिट बिल्डिंग, अब लहूलुहान हालत में मिला युवक, कैमरे में कैद हुई घटना

Lucknow News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही बिल्डिंग में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे यह सारी घटना कैद हो गई।

Jugul Kishor
Published on: 18 Sep 2023 3:01 AM GMT
Lucknow News
X

मौके पर मौजूद पुलिस (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड स्थित समिट बिल्डिंग में एक बार फिर रविवार देर रात बवाल हो गया। जानकारी के मुताबिक क्लब में एंट्री के दौरान नशे में धुत एक युवक और बाउंसरों के बीच धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद युवक ने अपना हाथ शीशे पर मार दिया। इसके युवक के हाथ में गंभीर चोटें आ गई। इसके बाद वह सीढ़ियों पर ऐसे ही खून बहाते हुए घूमता रहा।

पुलिस ने युवक को लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

आखिरी में युवक ग्राउंड फ्लोर पर आ गया। ज्यादा खून बहने के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई। वह समिट के बाहर दीवार पर लेट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही बिल्डिंग में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे यह सारी घटना कैद हो गई।

वहीं, इस विवाद के बाद पूरी बिल्डिंग में किसी ने अफवाह फैला कि फायरिंग हो गई है। लड़के और लड़कियों के बीच विवाद और फिर गोली चलने से किसी के घायल होने की अफवाह फैल गई। लेकिन कुछ देर बाद सब कुछ साफ हो गया है। दरअसल, बिल्डिंग की सीढ़ियों से लेकर नीचे ग्राउंड फ्लोर की फर्श पर खून के निशान दिख रहे थे। लोग घबरा गए थे। इस मामले के बाद पुलिस ने रात 12 बजे तक समिट के क्लबों को बंद कर दिया।

बाउंसर ने पेन से मैनेजर को गोद डाला था

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग विवादो में आई है, इससे पहले भी यह बिल्ड़िंग विवादों में रह चुकी है। 16 अप्रैल 2022 की रात में यहां मारपीट की घटना हुई थी। नशे में धुत बार के बाउंसरों ने अपने ही मैनेजर को पेन से गोद डाला था। इससे पहले बार में डांस करने को लेकर समिट बिल्डिंग में चाकूबाजी हुई थी। इस वारदात में तीन लोग घायल भी हुए थे, लेकिन पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story