×

जमानिया विधायक सुनीता सिंहः राजनीति में न आती तो वृक्षारोपण करती

भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि अभी मेरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं एवं बिजली के जर जर तारों की समस्या सबसे बड़ी है। इन क्षेत्रों मे मेरे प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री से भी इन विषयों पर काफी चर्चा हुई है और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इन पर जल्द ही कुछ निर्णय होगा।

Newstrack
Published on: 26 Sep 2020 6:51 AM GMT
जमानिया विधायक सुनीता सिंहः राजनीति में न आती तो वृक्षारोपण करती
X
Zamania MLA Sunita Singh: If she does not get into politics, she would be planting trees

रजनीश कुमार मिश्र

गाजीपुरः ग़ाज़ीपुर ज़िले के जमानिया विधान सभा से भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि बचपन से ही मेरे पिताजी के राजनीति से जुड़े होने से मेरी भी काफी रुचि रही है। मैं बसंत कन्या महाविद्यालय की छात्रा रही हूँ, स्कूल के दिनों से ही मैं छात्र राजनीति में सक्रिय रही हूँ। मैंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की है। वहां भी मैने छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। मैं भाजपा ग़ाज़ीपुर की ज़िला मंत्री भी रही हूँ।

मैंने पूर्व में नोएडा में अपनी कम्प्यूटराइज्ड एम्ब्रायडरी का कारखाना भी लगाया जहां हज़ार से ज़्यादा लोगो को रोजगार दिया, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं। मेरी हार्दिक इच्छा है कि महिलाएं आत्म निर्भर बने और लगातार मैं इस क्षेत्र में कार्य कर रही हूँ।

क्षेत्र की दुर्दशा देख आई राजनीति में

विधायक ने कहा कि अपने क्षेत्र की दुर्दशा, जनता के दुख, दर्द और उन्हें असहाय देख कर और एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े गाँव के निवासी होने के नाते मैंने क्षेत्र के लिए काम करना अपनी ज़िम्मेदारी समझी और राजनीति मे उतरने का निर्णय लिया।

राजनीति में न आती तो वृक्षारोपण का कार्य करती

जमानियां विधायक ने बताया कि अगर राजनीति में न होती तो प्रकृति के प्रति अपने लगाव के कारण मैं एग्रोफोरेस्ट्री और वृक्षारोपण के क्ष्रेत्र में काम करती, गौसेवा और डेरी उद्योग को बढ़ावा दे लोगो को, खासकर महिलाओं को, रोजगार में मदद करती।

चुनाव आयोग के लिए चुनौती

विधायक ने कहा कि महंगा होता चुनाव यह चुनाव आयोग के लिए एक चुनौती है। उन्हें अवश्य ही इस विषय मे चिंतन कर कोई अच्छा निर्णय लेना चाहिए।

चुनाव सुधार के सवाल पर कहा कि आपराधिक छवि के लोगों को चुनाव में उतारने से रोकना बेहद आवश्यक है। इस पर कठोर कानून बनने की ज़रूरत है।

जनता की अपेक्षाएं हमे उत्साह से भरती है

जमानियां विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि जनता कि अपेक्षाएं दिक्कत नहीं हो सकती हैं? बल्कि उनकी अपेक्षाएं तो मुझे और उत्साह से भर देती है। मेरा राजनीति में आने का मकसद ही उनकी समस्याओं का निवारण करने में उनकी मदद करना था, अब जब उसका मौका मुझे मिला है तो मैं पूरे उत्साह के साथ उसमे लगी हुई हूँ।

BJP MLA Sunita Singh

जनता की बढ़ती अपेक्षाएं सरकार में उनके विश्वास को दर्शाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हो या फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्य सरकार हो, दोनो से ही जनता की बहुत अपेक्षाएं हैं और यह जनप्रतिनिधियों को उनकी सेवा के लिए और प्रोत्साहित करती हैं।

जनता से जागरूक होने की करते है अपेक्षा

एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि जनता जागरूक रहे और अपने अधिकारों के साथ साथ अपने कर्त्तव्यों को भी समझे। लोग जाति एवं धर्म के भेद भाव से बचे, आपस मे भाईचारा और सौहार्द बनाएं रखें। सरकार की नीतियो में उनका सहयोग करे और अपने सुझाव सरकार तक पहुचाएं।

राजनीति से मिले समय के बाद बागीचे मे बिताती हूं समय

जमानियां विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि राजनीति के बाद जो भी समय मिलता है। वो बागीचे में बिताती हूं ।क्योंकि मुझे प्रकृति से बहुत लगाव है, फिर चाहे वो पेड़ हो या पशु पक्षी। अब समय निकालना काफी मुश्किल होता है पर जब भी थोड़ा वक्त मिलता है मैं अपने बागीचे की देखभाल, अपने घर मे गौधन की सेवा में देना पसंद करती हूं।

दलबदल के सवाल पर सुनीता सिंह कहती है।

यह लोगों का व्यक्तिगत निर्णय होता है, इस पर टिप्पणी करना उचित नही है।

भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र कायम

विधायक ने कहा कि मेरी पार्टी भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र बिल्कुल कायम है। पार्टी के सभी सदस्यों को उतना ही सम्मान मिलता है और सबको अपने विचार अभिव्यक्त करने की स्वतंत्रता है। बाकी पार्टियों के बारे में मैं कुछ कह नही सकती।

विधायक की उपलब्धियां

जमानियां से भाजपा विधायक सुनीता सिंह अपनी उपलब्धियो को गिनाते हुए बताती हैं कि 9 करोड़ की लागत से एक राजकीय महाविद्यालय, और 13 करोड़ की लागत से आई. टी. आई. के निर्माण को राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है और जल्दी ही कार्य शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंहः जनेश्वर मेरे गुरु, हारा अपनी चूक से

सिचाई के क्षेत्र में जमानिया विधान सभा के आठो पंप का 25 करोड़ की लागत से नवीनीकरण हुआ और 10 ट्यूब वेल लगाए गए। लिफ्ट कैनलों के लिए 33 KBA के 3 सबस्टेशनो का निर्माण हुआ जिससे 24 घंटे पम्प कैनलों को बिजली उपलब्ध होगी। लगभग 350 करोड़ की लागत से क्षेत्रीय सड़कों का निर्माण कार्य हुआ।

BJP MLA Sunita Singh

पीपा पूल और एक स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र में प्रस्तावित है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। कीनाराम बाबा के ननिहाल देवल मठ का पर्यटन विकास।

जमानिया बस स्टॉप का 25 लाख की लागत से निर्माण हुआ है। सेवराई तहसील में ऑफिस और आवास का नवनिर्माण हुआ है। 35 आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निर्माण हुआ। क्षेत्र में लगभग 10000 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन, स्पेशल कैम्प लगा कर विधवा एवं विकलांग पेंशन कराये गए।

विधायक निधि

विधायक ने विधायकनिधि के बारे में बताया कि जमानिया तहसील और हेतिमपुर विद्यालय के मुख्य गेट एवं बाउंड्री वाल का निर्माण हुआ। क्षेत्र में हाई मास्क लाइट्स लगाई गई। लगभग 60 गाँवों में सड़कों का निर्माण कराया गया।

इसे भी पढ़ें मुहम्मदाबाद से भाजपा विधायक अल्का रायः राजनीति में न आती तो गृहिणी होती

सामुदायिक भवन एवं विद्यालयों के बाउंड्री वाल का निर्माण। गिरनार आश्रम, दिलदारनगर, में बेड्स एवं उपकरणों के लिए धनराशि दी गयी। COVID-19 के लिए 25 लाख की धनराशि ज़िला चिकित्सालय को वेंटीलेटर के लिए दिया गया। रामलीला मंच का निर्माण हुआ।

स्वास्थ्य सेवा व बिजली की समस्या

भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि अभी मेरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं एवं बिजली के जर जर तारों की समस्या सबसे बड़ी है। इन क्षेत्रों मे मेरे प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री से भी इन विषयों पर काफी चर्चा हुई है और उन्होंने विश्वास दिलाया है कि इन पर जल्द ही कुछ निर्णय होगा। हमारी सरकार आने से पहले क्षेत्र में सड़कों की भी दुर्दशा थी पर उसपर बहुत काम हुआ है और हमे काफी सफलता मिली है।

Newstrack

Newstrack

Next Story