×

Zila Panchayat Election UP 2021: यूपी में सत्ता का सेमीफाइनल शुरू, मतदान जारी, जाने कहां किससे मुकाबला

Zila Panchayat Election UP 2021 : आज यूपी के 53 जिलों में पंचायत अध्य़क्ष का चुनाव है। बसपा ने पहले ही चुनाव न लड़ने का एलान किया है। टक्कर भाजपा और सपा के बीच है।

Shreedhar Agnihotri
Report Shreedhar AgnihotriPublished By Shivani
Published on: 3 July 2021 4:01 AM GMT (Updated on: 3 July 2021 5:05 AM GMT)
Zila Panchayat Election UP 2021
X

डिजाइन इमेज 

Zila Panchayat Election UP 2021 : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत आज जिला पंचायत अध्यक्षों का मुकाबला बस थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। बसपा (BSP) के इस चुनाव में हिस्सा न लेने तथा अन्य दलों की अपेक्षाकृत कांग्रेस के बेहद कमजोर होने के कारण 53 जिला पंचायतों में सत्ताधारी भाजपा और समाजवादी (BJP vs Samajwadi) के बीच 37 स्थानों पर सीधा मुकाबला पूर्वान्ह 11 बजे शुरू होगा जो अपरान्ह 3 बजे तक जारी रहेगा।

वैसे यूपी में अब तक हुए पंचायत चुनावों (Panchayat Chunav) के इतिहास पर नजर डाले तो अधिकतर मौके पर इस चुनाव में सत्ताधारी दल का ही पलड़ा भारी रहता आया है। पिछली अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में जब विधानसभा चुनाव के एक साल पहले यानी 2016 में यह चुनाव हुए तो 74 में से 38 जिलों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध जीते थें।


इसी तरह उससे पहले मायावती (Mayawati) की बसपा सरकार में भी सत्ताधारी दल ने अपना दम दिखाया था। इसमें 72 में 20 जिलों निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थें। बाकी जगह मतदान हुआ था। जबकि इस दफे 22 जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं और आज बाकी बचे 53 स्थानों पर जोरदार मुकाबला होने जा रहा है।

आईए जानते हैं किस जिले में किसका किससे है मुकाबला

1 लखनऊः भाजपा की आरती रावत तथा समाजवादी पार्टी से विजय लक्ष्मी।

2 कानपुर : भाजपा से स्वपनिल अरुण तथा समाजवादी पार्टी से राजू दिवाकर

3 कानपुर देहातः भाजपा से नीरज रानी सिंह तथा सपा से रामसिंह यादव

4 देवरिया : भाजपा से गिरीश चंद्र तिवारी और सपा से शैलजा यादव

5 हाथरसः भाजपा से सीमा उपाध्याय और रालोद से शशि चौधरी

6 कौशाम्बी : भाजपा से कल्पना सोनकर तथा सपा से विजमा दिवाकर।

7 बरेलीः भाजपा से रश्मि पटेल तथा सपा से विनीता गंगवार।

8 अम्बेडकर नगरः भाजपा से श्यामसुंदर तथा सपा से अजीत यादव।

9 फतेहपुर : भाजपा से अभय प्रताप सिंह तथा सपा से संगीत राज।

10 महोबाः भाजपा से जयप्रकाश अनुरागी तथा सपा से मृत्युंजय सिंह।

11 हापुडः भाजपा की रेखा नागर तथा सपा की रूचि यादव।

12 चंदौली भाजपा से दीनानाथ और सपा से तेज नारायण यादव

13 सुल्तानपुरः भाजपा से श्रीमती उषा सिंह तथा सपा से केशा यादव

14 मिर्जापुरः भाजपा से राजू कनौजिया तथा सपा से आशा देवी।

15 रायबरेलीः भाजपा से रंजना चौधरी तथा कांग्रेस से आरती सिंह

16 मथुराः भाजपा से किशन चौधरी तथा रालोद से राजेन्द्र सिंह

17 फिरोजाबादः भाजपा से हर्षिता सिंह तथा सपा रूचि यादव।

18 बिजनौर :भाजपा से साकेन्द्र प्रताप चौधरी तथा सपा से चरणजीत कौर

19 हमीरपुरः भाजपा की जयन्ती राजपूत तथा निषाद पार्टी से दुष्यंत िंसह

20 मुजफ्फरनगरः भाजपा के वीरपाल सिंह तथा संयुक्त विपक्ष से सतेंन्द्र बालियान।

21 बलियाः भाजपा से सुप्रिया चौधरी तथा सपा से नंद चौधरी

22 सोनभद्रः भाजपा अपना दल से राधिका पटेल तथा सपा से जयप्रकाश पांडे

23 गाजीपुर : भाजपा से सपना सिंह तथा सपा से कुसुमलता यादव

24 उन्नाव : भाजपा से श्रीमती शकुन सिंह तथा विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी अरूण िंसह।

25 हरदोई : भाजपा से प्रेमवती तथा सपा से मुन्नी देवी

26 कुशीनगर :सपा से रीता यादव तथा भाजपा से सावित्री जायसवाल

27 मैनपुरीः समाजवादी पार्टी से मनोज यादव तथा भाजपा से अर्चना भदौरिया

28 प्रतापगढ : भाजपा से क्षमा सिंह तथा सपा से अमरावती पटेल

29 कन्नौज : भाजपा से प्रिया शाक्य तथा सपा से श्याम सिंह यादव

30 जालौन : भाजपा से घनश्याम अनुरागी तथा विपक्ष से उर्मिला अनुरागी

31 महाराजगंज :सपा से दुर्ग यादव तथा भाजपा से रविकांत

32 संतकबीर नगरः सपा से बलराम यादव तथा भाजपा से कृष्ण चौरसिया

33 लखीमपुरः भाजपा से ओमप्रकाश भार्गव तथा सपा से अंजली भार्गव

34 बदायूं भाजपा से वर्षा यादव तथा सपा सुनीता शाक्य

35 प्रयागराजः भाजपा से डा वीके सिंह तथा सपा से मालती यादव।

36 अमेठीः भाजपा से राजेश अग्रहरि तथा सपा से शीलम सिंह

37 भदोहीः निर्दलीय अमित सिंह तथा निर्दलीय अनुरूद्व त्रिपाठी।

38 बाराबंकी भाजपा से राजरानी रावत था सपा से आनंद कुमार

39 फर्रूखाबादः भाजपा से मोनिका यादव और सपा से सुबोध यादव

40 संभल : भाजपा से अनामिका तथा सपा से प्रिया यादव

41 बस्तीः भाजपा से संजय चौधरी तथा सपा से वीरेन्द्र यादव

42 फतेहपुर : भाजपा से अभय प्रताप तथा संगीताराज

43 शामलीः भाजपा से मुध गुज्जर तथा सपा से अंजली देवी

44 अलीगढ भाजपा से विजय सिंह तथा सपा अर्चना यादव

45 जौनपुर : भाजपा अपना दल से रीता पटेल तथा सपा से निशी यादव

46 कासगंजः भाजपा से रत्नेश तथा सपा से समर्थ यादव

47 आजमगढ : भाजपा से संजय निषाद तथा सपा विजय यादव

48 सिद्वार्थनगरः भाजपा से शीतल सिंह तथा सपा से पूजा यादव

49 एटाः भाजपा से विनीता यादव तथा से रेखा यादव

50 अयोध्याः भाजपा से रोली सिंह तथा सपा इंदू सेन

51 रामपुरः भाजपा से ख्याली राम तथा सपा से नसरीन

52 औरयाः भाजपा से कमल दोहरे तथा सपा से रवि त्यागी

53ः सीतापुरः भाजपा से श्रृद्वा नागर तथा सपा से अनिता राजवंशी के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है।

Shivani

Shivani

Next Story