×

Zila Panchayat Election UP 2021: पूर्व विधायक ने कहा- न खाएंगे, न खाने देंगे

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत की तरफ आगे बढ़ चुकी डॉ. मंजू भदौरा के ससुर ने कहा कि न खाएंगे, न खाने देंगे।

Rahul Singh
Published on: 26 Jun 2021 3:41 PM GMT
Nomination
X

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. मंजू भदौरा के ससुर और पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Zila Panchayat Election UP 2021: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत की तरफ आगे बढ़ चुकी डॉ. मंजू भदौरा के ससुर और पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि न खाएंगे, न खाने देंगे। खंडवा प्रस्थ को इंद्रप्रस्थ बना देंगे। खाने और खिलाने से डॉ. राजेन्द्र सिंह का आशय किसकी तरफ था। इस बात पर तो वो चुप्पी साध गए, लेकिन इतना साफ है कि इशारा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों की तरफ था।

किसने खाया, किसने खिलाया ये तो डॉ. राजेन्द्र सिंह ने नहीं बताया, लेकिन हम आपको यहां ये जरूर बता देते है कि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा के प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल थे। पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी के बीच डॉ. राजेन्द्र सिंह का ये बयान अपने आप में बड़ा मायने रखता है।

डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी के जमाने में 15 पैसे लगते थे। हमारे जमाने में अब 100 पैसे लगेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मिल रही जीत के लिए डॉ. राजेंद्र सिंह ने आगरा एत्मादपुर से विधायक राम प्रताप सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मंजू भदौरिया की जीत का असली हकदार विधायक राम प्रताप सिंह चौहान हैं।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story