×

Zila Panchayat Election UP 2021: गोरखपुर मंडल के सभी सीटों पर BJP का कब्जा, महराजगंज में फिर किंगमेकर बने पंकज

Zila Panchayat Election UP 2021: गोरखपुर मंडल (Gorakhpur Division) की सभी चार जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा (BJP) का कब्जा हो गया है। महराजगंज में जिला पंचायत चुनाव (Zila Panchayat Election) के महारथी सांसद पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) अध्यक्ष चुनाव जिताने में सफल हुए हैं।

Purnima Srivastava
Report Purnima SrivastavaPublished By Satyabha
Published on: 3 July 2021 2:17 PM GMT (Updated on: 4 July 2021 1:31 AM GMT)
Zila Panchayat Election UP 2021: गोरखपुर मंडल के सभी सीटों पर BJP का कब्जा, महराजगंज में फिर किंगमेकर बने पंकज
X

महराजगंज से जीते रविकांत पटेल

Zila Panchayat Election UP 2021: गोरखपुर मंडल (Gorakhpur Division) की सभी चार जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर भाजपा (BJP) का कब्जा हो गया है। गोरखपुर में पूर्व मंत्री और कैम्पियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। वहीं, महराजगंज में जिला पंचायत चुनाव (Zila Panchayat Election) के महारथी सांसद पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) अध्यक्ष चुनाव जिताने में सफल हुए हैं। महराजगंज से भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल (Ravikant Patel) को 47 में से 38 वोट मिले हैं।

महराजगंज में जिला पंचायत पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा। शनिवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल को 47 में से 38 वोट मिले, जबकि सपा के दुर्गा प्रसाद यादव को 9 मतों से ही संतोष करना पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार (Ujjawal Kumar) ने नए अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र दिया। मतदान के बाद 3 बजे से डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता व निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक आईएएस पवन अग्रवाल ने भाजपा व सपा प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतगणना शुरू कराई। इस चुनाव में कोई मत अवैध नहीं हुआ। 47 मतों में 38 मत पाकर भाजपा के रविकांत पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव के खाते में 9 वोट आ सके थे।

भाजपा सांसद पंकज चौधरी का रहा दबदबा

बता दें कि जिला बनने के बाद से ही भाजपा सांसद पंकज चौधरी का दबदबा रहा है। उनके भाई प्रदीप चौधरी पहले जिला पंचायत अध्यक्ष हुए थे। इसके बाद दो बार उनकी मां उज्जवला चौधरी अध्यक्ष पद पर रहीं। 2011 में जब पूरे प्रदेश में बसपा उम्मीदवारों का जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा हो रहा था तो भी पंकज इंदिरा आवास में रहने वाली धर्मा देवी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीताने में कामयाब हुए थे। बता दें कि देवरिया में भाजपा के गिरीश चंद्र तिवारी, कुशीनगर में भाजपा की सावित्री देवी जायसवाल ने चुनाव जीत लिया है।

पहला वोट सपा प्रत्याशी ने डाला

शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच पहला मत सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव ने 11.35 बजे डाला। इसके बाद मतदान में तेजी आई। 12.20 बजे तक 38 सदस्य मतदान कर चुके थे। 1.20 बजे 46 वोट पड़ चुके थे। सबसे अंत में वार्ड नंबर 21 की सदस्य रमावती देवी ने अपना मतदान किया।

Satyabha

Satyabha

Next Story