×

Zila Panchayat Election UP 2021: जालौन में सत्ता का दुरुपयोग, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया हिटलर शाही का आरोप

Zila Panchayat Election UP 2021: जालौन में जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जा रहे कांग्रेस नेता को जनपद सीमा पर गिरफ्तार कर लिया गया।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Chitra Singh
Published on: 3 July 2021 3:25 PM GMT
Zila Panchayat Election UP 2021: जालौन में सत्ता का दुरुपयोग, कांग्रेस ने सरकार पर लगाया हिटलर शाही का आरोप
X

Zila Panchayat Election UP 2021: जालौन उत्तर प्रदेश की सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिला पंचायत का चुनाव निरपेक्ष होना चाहिए, लेकिन सरकार के दबाव में प्रशासन भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने में लगी हुई है। जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जा रहे कांग्रेस नेता को जनपद सीमा पर गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें थाना लाया गया। थाना आने के बाद उन्होंने थाना परिसर के अंदर पत्रकारों से रूबरू होते अपनी बात रखी।

बुंदेलखंड में सबसे चर्चित जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव में जहां एक और भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी है, वहीं दूसरी ओर सपा समर्थित कांग्रेश की पूर्व सांसद बृजलाल खावरी की पत्नी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला सोनकर आमने सामने है। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के शहरी विकास पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने समर्थकों के साथ चुनाव की देखरेख एवं समीक्षा करने के लिए जनपद जालौन के उरई जा रहे थे। जैसे ही प्रशासन को उनके आने की खबर लगी, वैसे ही कई थानों की पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर मय फोर्स के साथ उनको जनपद जालौन की सीमा में घुसने से पहले ही गिरफ्तार करके थाने लाया गया, जहां उनको लगभग 3 घंटे एवं मतदान के समय तक थाने परिसर में बैठाए रखा।

वही पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही की तरह काम कर रही है। किसी भी आम आदमी को सांस एवं अपनी आवाज बुलंद करने का हक भी नहीं है। अब समय आ गया है कि जनता को सरकार के खिलाफ आवाज उठा कर इनकी हैसियत दिखाना चाहिए। गिरफ्तारी के दौरान आदित्य जैन के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलवान सिंह यादव, अनिल रिछारिया, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदुमन ठाकुर, पूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, सुरेश दादी को पुलिस की हिरासत रखा गया।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story