×

zila panchayat Election UP 2021पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की रिश्तेदार विजय सिंह बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, सपा ने कही ऐसी बात

अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की रिश्तेदार श्रीमती विजय सिंह ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अर्चना सिंह पर प्रचंड़ जीत दर्ज की है। 47 जिला पंचायत सदस्य की कुल वोटिंग में से 46 वोट पड़े। वहीं शराब माफिया अनिल चौधरी की पत्नी ममता चौधरी का वोट नहीं पड़ सका। 46 जिला पंचायत सदस्यों में से 38 सदस्यों का वोट भाजपा को मिला।

Garima Singh
Report Garima SinghPublished By Deepak Raj
Published on: 3 July 2021 1:39 PM GMT (Updated on: 4 July 2021 1:27 AM GMT)
original Photo
X

original Photo

अलीगढ़ न्यूज। अलीगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की रिश्तेदार श्रीमती विजय सिंह ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अर्चना सिंह पर प्रचंड़ जीत दर्ज की है। 47 जिला पंचायत सदस्य की कुल वोटिंग में से 46 वोट पड़े। वहीं शराब माफिया अनिल चौधरी की पत्नी ममता चौधरी का वोट नहीं पड़ सका। 46 जिला पंचायत सदस्यों में से 38 सदस्यों का वोट भाजपा को मिला। वहीं 8 सदस्यों का वोट समाजवादी पार्टी को मिला। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी श्रीमती विजय सिंह को जीत हुई है। निर्वाचन पदाधिकारी से जीत के तुरंत बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र ले लिया और फिर विजय जुलुस में कार्यकर्ताओं के साथ निकल लिए।

क्षेत्र का विकास करेंगे

वहीं जीत दर्ज करने के बाद भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास करुंगी और नारी सशक्तिकरण पर जोर दूंगी। इसके साथ ही उन्होंने भ्रष्टाचार को हटाने की भी बात कहीं। विजय सिंह के पति श्यौराज सिंह भी भारतीय जनता पार्टी में पदाधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि विजय सिंह अपने कर्तव्य का ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक काम करेंगी। सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के आधार पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत का चुनाव है और यह गांव, देहात, मेहल्लों का चुनाव है अतः कोशिश हमारी रहेगी की जितना हो सके गांव -देहात के विकास के लिए काम करेंगे औऱ गरीब व असहायों के अधिकार की रक्षा करेंगी।




जीत बेईमानी से हुई

वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अर्चना यादव ने कहा कि बेईमानी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती विजय सिंह जीती है। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही प्रशासन दबाव बना रहा था। हमारे ईट-भट्टे पर प्रशासन के लोग पहुंच गये। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य का मतदान 17 सहायकों ने किया है। उन्होंने कहा कि जो हमारे समर्थक थे। उनके सहायक बना कर के वोट डलवा दिए गये। उन्होंने कहा कि पार्टी में बात करेंगे और जो सहायक के जरिए वोट डाले गए हैं। उसकी शिकायत उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग से करेंगे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story