×

Zila Panchayat Election UP 2021: BJP उम्मीदवार सपना सिंह ने रचा इतिहास, भाजपा के सपने को पूरा किया

Zila Panchayat Election UP 2021: गाजीपुर में भाजपा उम्मीदवार सपना सिंह ने जीत कर इतिहास रच दिया है।

Rajnish Mishra
Report Rajnish MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 3 July 2021 12:57 PM GMT
BJP candidate Sapna Singh has created history by winning.
X

भाजपा उम्मीदवार सपना सिंह(फोटो-सोशल मीडिया)

Zila Panchayat Election UP 2021: गाजीपुर (Ghazipur) में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भाजपा उमीदवार सपना सिंह ने जीत कर इतिहास रच दिया है।करीब दो दशक बाद सपा के हाथों से निकलकर इस बार भाजपा के पास चली गई। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी सपा के पास ही थी।

लेकिन इस बार भाजपा उमीदवार सपना सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी कुशुमलता सिंह को हरा कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपने पास कर ली ।इस जीत से जिले के भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की आगामी विधानसभा चुनाव मे भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

अपना मत सबको देने का अधिकार

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी।

भाजपा उम्मीदवार सपना सिंह को 47 वोट मिले जबकि सपना सिंह की प्रतिद्वंद्वी कुशुमलता को महज 20 वोट ही मिल पाये।वही एक सवाल का जबाब देते हुए पुर्व सपा प्रत्याशी महेंद्र चौहान ने कहा की ये लोकतंत्र का चुनाव है। अपना मत सबको देने का अधिकार है।

एक सवाल का जबाब देते हुए महेंद्र चौहान ने कहा की गाजीपुर जनपद में सपा के ही जिलापंचायत चुनाव जिते थे। फिर भी हम चुनाव हार गये।इसमे बहुत सारे पेचिदगियां थी ।उन्होंने कहा की ये सत्ता पक्ष का चुनाव होता है। प्रशासनिक दबाव के कारण ही हम चुनाव हारे है।

उन्होंने कहा की सत्ता पक्ष का ही दबाव था की हमारे जिलापंचायत सदस्य हमसे दुर चले गये। वही विश्वशनीय सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सपा प्रत्याशी कुशुमलता के प्रस्तावक भी भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह को वोट किया है।

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राजनीति में खिंची लकीर

एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने गाजीपुर की राजनीति में अपने कुशल राजनीति दाव का इस्तेमाल करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी सपना सिंह को भाजपा प्रत्याशी बना कर भाजपा के सपने को पुरा कर सपना सिंह को जिलापंचायत अध्यक्ष बना दिया।बतादें की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के इतिहास में भाजपा की ये पहली जीत है।इसका सारा श्रेय एमएलसी विशाल सिंह चंचल को जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story