×

Zila Panchayat Election UP 2021: आज से शुरू नामांकन पत्रों की बिक्री, इन प्रत्याशियों के बीच होगा घमासान

Zila Panchayat Election UP 2021: जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज से नामांकन फार्म की खरीद शुरू हो गयी है।

Kapil Dev Maurya
Published on: 23 Jun 2021 12:20 PM GMT
Zilla Panchayat Bhawan
X

जौनपुर जिला पंचायत भवन

Zila Panchayat Election UP 2021: जौनपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव (Zilla Panchayat Election 2021) के लिए नामांकन (Nomination) प्रक्रिया के तहत आज 23 जून से नामांकन फार्म की खरीद शुरू हो गयी है। अब तक इस पद के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का अधिकृत प्रत्याशी नीशी यादव पत्नी जीतेन्द्र यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती यादव की बहू राजनैतिक दल से चुनाव की इस जंग में सामने आयी है और दो सेटों से नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। लेकिन अभी तक सत्ता धारी दल भाजपा (BJP) का अधिकृत प्रत्याशी मैदान में नहीं है।

वहीं अब यह भी खबर वायरल हो रही है कि शायद भाजपा खुद चुनाव लड़ने के बजाय अपने गठबंधन वाले अपना दल को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए साधने हेतु जौनपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी दे सकती है। ऐसी दशा में सपा का सामना अपना दल से हो सकता है।

अपना दल की प्रत्याशी हो सकती है धनंजय सिंह की पत्नी

यहां बता दें कि जनपद का प्रथम नागरिक बनने के लिए सपा प्रत्याशी निशी यादव के अलावा पूर्व सांसद एवं बाहुबली नेता धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी चुनाव मैदान में अभी तक तो निर्दल ताल ठोक रही है। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि धनन्जय सिंह और अपना दल (Apna Dal) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) के पति आशीष पटेल व्यक्तिगत सम्बन्ध भी है। ऐसी दशा में श्रीकला सिंह रेड्डी पत्नी धनन्जय सिंह अपना दल की प्रत्याशी भी हो सकती है। हालांकि यह भी खबर वायरल हो रही है कि अनुप्रिया पटेल से भाजपा नेताओं से बात हो चुकी है ग्रीन सिग्नल भी मिल चुका है। अगर यह हुआ तो जो भाजपा धनन्जय सिंह का विरोध करती रही क्या वह चुनाव में साथ नजर आयेगी। इतना तो तय है कि किसी दल से टिकट मिले न मिले श्रीकला सिंह रेड्डी पत्नी धनन्जय सिंह चुनाव हर हाल में लड़ेगी।

धनन्जय सिंह बनाम सपा

भाजपा से टिकट पाने की प्रत्याशा में धनन्जय सिंह के प्रबल विरोधी पूर्व सांसद हरिवंश सिंह की पुत्र बधू नीलम सिंह सदस्य बनने के बाद से ही जिला पंचायत सदस्यों को रिझाने में जुटी हुई है। इसके अलावा संदीप सिंह जलालपुर अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर भाजपा जौनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपना दल को देती है तो हरिवंश सिंह एवं संदीप सिंह दोनों के अरमानों पर पानी फिर जायेगा। ऐसी दशा चुनाव सीधे धनन्जय सिंह बनाम सपा हो सकता है।

भाजपा द्वारा आज तक अपना अधिकृत प्रत्याशी चुनाव मैदान में न घोषित करने से वायरल खबरों को बल मिलता नजर आ रहा है। हलांकि जिला पंचायत के सदस्य संख्या में सपा विचार धारा के सदस्यों की संख्या आधे से अधिक होने के कारण माना जा रहा है कि अगर सपा में भितरधात न हुई तो परिणाम सपा के पक्ष में नजर आ सकता है हां यदि पार्टी जनों द्वारा गद्दारी की गई तो परिणाम अप्रत्याशित कुछ भी संभव हो सकता है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story