×

Zila Panchayat Election UP 2021: बलिया में सपा की हुई जीत, मंत्री से लेकर सांसद तक बीजेपी को नहीं दिला पाए जीत

बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यहां सपा के उम्मीदवार आनंद चौधरी ने भाजपा की सुप्रिया यादव को 9 मतों से हराया। जबकी जीत के लिए आज सुबह से ही दोनों पक्षों ने पूरा दमखम लगाया था लेकिन लोकतंत्र में संख्याबल का खेल होता है और वो जिसके पक्ष में रहेगा जीत उसी की होगी।

Rajiv Prasad
Report Rajiv PrasadPublished By Deepak Raj
Published on: 3 July 2021 1:07 PM GMT
original photo
X

original photo

बलिया न्यूज। बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यहां सपा के उम्मीदवार आनंद चौधरी ने भाजपा की सुप्रिया यादव को 9 मतों से हराया। जबकी जीत के लिए आज सुबह से ही दोनों पक्षों ने पूरा दमखम लगाया था लेकिन लोकतंत्र में संख्याबल का खेल होता है और वो जिसके पक्ष में रहेगा जीत उसी की होगी।

आपको बता दें की जिला पंचायत के 58 वार्डों के सदन का अध्यक्ष बनने की प्रतिष्ठापरक लड़ाई के लिए भाजपा और सपा दोनों ही दलों ने दूसरी पार्टियों के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर आए लोगों को अपना-अपना उम्मीदवार घोषित किया था। सपा ने जहां बसपा से आए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के बेटे वार्ड नम्बर 45 से जिला पंचायत सदस्य आनंद चौधरी पर दांव लगाया था। वहीं, भाजपा ने सुभासपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड नम्बर 48 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतकर आईं सुप्रिया यादव को अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाया था।

original photo


सपा उम्मीदवार आनंद चौधरी के लिए पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय समेत पूरी पार्टी ने ताकत झोंक रखी थी। जबकी भाजपा की तरफ से मंत्री उपेन्द्र तिवारी, मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,राज्यसभा सांसद शकलदीप राजभर , सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त समेत सभी विधायकों ने दम लगाया था। सदस्यों को अपने पाले में करने में दोनों ही खेमों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। सुबह ग्यारह बजे जब मतदान शुरू हुआ तो दोनों ही खेमों के दिग्गज अपने-अपने पाले के जिला पंचायत सदस्यों को लेकर कलक्ट्रेट गेट तक पहुंचे।

तीन बजे तक चले मतदान में सभी 57 वोट पड़े

हालांकि, मुख्य गेट पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। जिसे पुलिस ने समय रहते संभाल लिया। तीन बजे तक चले मतदान में सभी 57 वोट पड़े। वार्ड नम्बर 19 संजय सिंह वारंट होने के कारण वोट देने नहीं आ सके। इसके बाद मतों की गिनती हुई तो सपा उम्मीदवार आनंद चौधरी ने 33 मत प्राप्त कर भाजपा की सुप्रिया यादव को 9 मतों से पराजित कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। सुप्रिया को 24 वोट मिले। मतगणना के नतीजों की जानकारी बाहर आते ही टीडी कालेज चौराहे से लेकर सपा के जिला कार्यालय तक आनंद चौधरी के समर्थक जश्न मनाने लगे। पुलिस को जश्न में डूबे लोगों को काबू में करने में पसीने छूट गए।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story