×

अखिलेश आजमगढ़ से, आजम लड़ेगे रामपुर से चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने दो बड़े नेताओं के नामों की सूची जारी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से तो आजम खान रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

Dhananjay Singh
Published on: 24 March 2019 1:04 PM
अखिलेश आजमगढ़ से, आजम लड़ेगे रामपुर से चुनाव
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने रविवार को अपने दो बड़े नेताओं के नामों की सूची जारी की। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ से तो आजम खान रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर पिछला 2014 लोकसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव ने लड़ा था और इस सीट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। इस सीट पर किसी यादव प्रत्याशी को ही मैदान में उतारने की आजमगढ़ के कार्यकर्ताओं की मांग थी। जिसको लेकर के अखिलेश यादव ने अपने कोर कमेटी के साथ बैठक की और अब उनके ही नाम पर प्रत्याशी के रुप में मोहर लग गयी है।

यह भी देखें:-सपना चौधरी का पार्टी में शामिल होने से इंकार, कांग्रेस ने दिखाए प्रूफ

वहीं, रामपुर लोकसभा सीट पर पूर्व मंत्री आजम खान के चुनाव लड़ने पर किसी को शक नहीं था। आजम इस सीट पर चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे, दूसरा कोई नाम सामने नहीं आने पर आजम के नाम पर मोहर लग गयी।

सपा के बड़े नेताओं के नामों में लगभग सभी को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। इसमें मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से, डिम्पल यादव कन्नौज से, धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बन गए हैं।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!