×

केंद्र में निर्बल सरकार, लोकतंत्र का दबाया गला : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को धर्म स्थल सीतामढ़ी पहुंची। अपने दस मिनट के सम्बोधन में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह निर्बल सरकार है, लोगों की आवाज दबाती है।

Dhananjay Singh
Published on: 18 March 2019 3:49 PM GMT
केंद्र में निर्बल सरकार, लोकतंत्र का दबाया गला : प्रियंका गांधी
X

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वांचल प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को धर्म स्थल सीतामढ़ी पहुंची। अपने दस मिनट के सम्बोधन में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा यह निर्बल सरकार है, लोगों की आवाज दबाती है। आलोचनाओं को सहने की ताकत नहीं है। सरकार ने नौजवानों के लिए कोई काम नहीं किया। देश में सिर्फ जुमलेबाजी की गई। प्रियंका सुरक्षा कारणों से जलमार्ग के बजाय हड़िया से वह सीधे सड़क मार्ग से सीतामढ़ी पहुंची और सुरक्षा घेरा तोड़ लोगों से हाथ मिलाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि उनका 56 इंच का सीना है। खुद को सर्वशक्तिमान बताते हैं तो आखिर पांच सालों में देश की जनता की समस्याएं हल क्यों नहीं हो पाईं। यह सवाल आपको पूछना चाहिए। उन्होंने सभी इस सरकार से ऊब चुके हैं। आप भी भाजपा नेताओं से सवाल करें और झूठे वादे करने वालों को सबक सिखाएं। भाजपा सरकार ने देश को ठगा है। भाजपा के लोग आरोप लगाते हैं कि बेरोगारी कांग्रेस की देन है, लेकिन आप पांच साल से सत्ता में हैं तो आपने क्या किया? आलोचकों और प्रदर्शन करने वालों को सरकार ने पिटवाने का काम किया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारे परिवार ने बहुत समस्या झेली है। हमने पिता की शहादत देखी है। भाई की परेशानी देखी है। राहुल आपकी चिंता करते हैं। आपका भला चाहते हैं। उन्हें सत्ता से मतलब नहीं है। सरकार ने भदोही के कालीन उद्योग पर सात फीसदी जीएसटी लगा बुनकरों के सपने को चूर किया। कांग्रेस की सरकार ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। उसे राहुल ने दस मिनट में पूरा किया।

भीड़ से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या देश बदल रहा है। क्या देश बदला, किसान बदले, लोगों को रोजगार मिला, 15 लाख रुपया आया। इनका काम फूट डालना है। सरकार ने आपकी इच्छाओं और आशाओं को सरकार ने मिटाया है। उन्होंने कहा पांच साल पूर्व जो मसले थे आज़ भी वही हैं। जनता से अपील करते हुए कहा कि आप किसी दल के लिए नहीं आप खुद अपने बारे में सोचें। कांग्रेस को वोट देकर हाथ को मजबूत करें। प्रियंका गांधी के साथ भाजपा से जल्द ही कांग्रेस में आई दलित नेता सावित्री बाई फूले ने भी लोगों से पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story