×

कोरोना के चलते इस राज्य के स्वास्थ्यर्मियों पर बड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल रोकने के लिए शासन ने एस्मा लागू कर दिया है।

Aradhya Tripathi
Published on: 17 March 2020 4:23 PM GMT
कोरोना के चलते इस राज्य के स्वास्थ्यर्मियों पर बड़ी कार्रवाई
X

उत्तराखंड में प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल रोकने के लिए शासन ने एस्मा लागू कर दिया है। मंगलवार को शासन ने अधिसूचना जारी कर छह माह के लिए कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शासन ने उत्तर प्रदेश अति आवश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम 1966 के तहत स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, पैरामेडिकल व अन्य कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

शासन ने लगाया एस्मा

अपर सचिव युगल किशोर पंत की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों की सभी सेवाओं को आवश्यक सेवाएं घोषित कर हड़ताल पर रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला, अब प्राइवेट लैब भी कर सकेंगी जांच

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जहां सरकार प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर चुकी है। वहीं प्रमोशन में आरक्षण के लिए खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में डॉक्टर, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ संघ की ओर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों की ओर से पूर्ण कार्य बहिष्कार करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। इसे देखते हुए शासन ने एस्मा लागू कर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगा दी है।

काम कर रहे कर्मचारियों को धरने पर बैठाया

हरिद्वार में प्रमोशन में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारी मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर गरजे। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों को कार्यालयों से बाहर निकाला और अपने साथ धरने पर बैठाया।

जनरल और ओबीसी कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन अभी तक रोशनाबाद में चल रहा था। मंगलवार को अधिकारी कर्मचारी हरिद्वार पहुंच गए। कर्मचारियों ने जिला पंचायत, नगर निगम, ऊर्जा निगम, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों में कामकाज ठप करवा दिया।

ये भी पढ़ें- शिवराज की अधिकारियों को चेतावनी, बोले- एक-एक की सूची बना रहा हूं

भाजपा पार्षद और महिला मोर्चा ने किया समर्थन

इस दौरान भाजपा के पार्षद विकास कुमार, शुभम मैंदोला, राधेकृष्ण शर्मा, सुनील अग्रवाल गुड्डू, सचिन अग्रवाल, एकता गुप्ता ने हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया। महिला शक्ति मोर्चा की उदिता जोशी ने भी समर्थन देते हुए सभा को संबोधित किया।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story