BJP Manifesto Uttarakhand 2022: नितिन गडकरी ने जारी किया मेनिफेस्टो, किसानों को 6 हजार, गरीबों को 3 सिलेंडर मुफ्त, जानें और क्या-क्या

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (uttarakhand election 2022) के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया है। बीजेपी ने अपने इसे 'उत्तराखंड दृष्टि पत्र' नाम दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 9 Feb 2022 10:38 AM GMT
BJP Manifesto Uttarakhand:
X

BJP Manifesto Uttarakhand:

BJP Manifesto Uttarakhand 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (uttarakhand election 2022) के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया है। बीजेपी ने अपने इसे 'उत्तराखंड दृष्टि पत्र' नाम दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) की उपस्थिति में बीजेपी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया। राजधानी देहरादून में इस दृष्टि पत्र का विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। बता दें, घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) हैं।

बीजेपी के 'उत्तराखंड दृष्टि पत्र' जारी करते हुए रमेश पोखरियाल बोले, 'प्रदेश के 13 जिलों में जाकर, लोगों से सुझाव मांगे। जिनमें सैनिक, किसान, महिलाएं और युवा शामिल हैं। हर विधानसभा में मोबाइल टीम भी भेजी। वो वहां पर सुझाव पेटियां रखी। लोगों से पूछा गया कि आप कैसा उत्तराखंड चाहते हैं। जिसके बाद यह दृष्टि पत्र तैयार किया गया।'

पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े कार्यक्रम से

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली जुड़े रहे। उन्होंने कहा, कि 'शेरशाह सूरी के बाद देश में सड़कों के जाल बिछाने का जो काम नितिन गडकरी ने किया, वह ऐतिहासिक है। यह दृष्टिपत्र 'न्यू उत्तराखंड' के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। इस दृष्टि पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए बिंदुओं पर जनता के लिए काम किया गया है।

6-6 हजार रुपए केंद्र और राज्य सरकार देगी

निशंक ने कहा, 'हम उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं। हम सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं। भूमि से अवैध कब्जे के कारण जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है, हम इसके लिए कानून लाएंगे।' निशंक ने कहा, 'हमारी सरकार आने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6,000 केंद्र और 6,000 राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। यानी किसानों के खाते में 12,000 रुपए जाएंगे।'

बीपीएल महिलाओं को 2000 रुपए प्रतिमाह

निशंक ने आगे कहा, 'हरिद्वार को योग की राजधानी बनाने का हमारा मिशन है। साथ ही, गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की भी योजना है। गरीब घरों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा बीपीएल (BPL) परिवार की महिलाओं को प्रतिमाह 2000 रुपए तथा गरीब बच्चों को एक हज़ाररुपए प्रति माह दिया जाएगा।

78 हजार लोगों के लिए सुझाव

बीजेपी के इस दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के अनुसार, 'उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार 'अंतिम गांव व्यक्ति' से दृष्टि पत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए हैं। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्र में जाकर तथा ऑनलाइन माध्यम से 78000 लोगों के सुझाव प्राप्त किए।

'उत्तराखंड दृष्टि पत्र' के खास बिंदु:

-बीजेपी सरकार बनने पर हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

-चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा।

-'मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना' में वरिष्ठ नागरिकों (senior citizens) को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।

-पुलिस बल का उन्नतीकरण (Upgrade) कर कानून-व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

-स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय और डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।

-साथ ही, किसानों को 8,000 रु.की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

-किसानों के लिए हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।

-लव जिहाद पर रोक लगेगी।

-महिला थानों की संख्या पहले की तुलना में दोगुनी होगी ।

-युवाओं को कौशल विकास के जरिए स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

-देवभूमि में आने वाले समय में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

-स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story