×

Champawat By Election : CM पुष्कर सिंह धामी 54 हजार वोट से जीते, कांग्रेस को मिली करारी हार

Champawat by-election: उत्तराखण्ड की चंपावत विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज शुक्रवार 3 मई को घोषित होने जा रहा है, इस बाबत मतगणना की शुरुआत हो चुकी है।

Vidushi Mishra
Published on: 3 Jun 2022 3:58 AM GMT (Updated on: 3 Jun 2022 5:06 AM GMT)
Champawat assembly by-election
X

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो-सोशल मीडिया)

Champawat by-election: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव (Champawat assembly By-Election) में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल गहतोड़ी (Nirmal Gahtodi) को 54121 मतों से हराया। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था।

हाल ही में संपन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की। हालांकि, खुद सीएम धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। बावजूद इसके शीर्ष नेतृत्व ने पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा जताया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे में धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में उतरे थे। इस सीट के लिए 31 मई को मतदान हुआ था।

रिकॉर्ड मतों से जीते धामी

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के अंतिम और 13वें राउंड के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी 54121 वोट से जीते। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 3141 वोट पड़े। जबकि भाजपा को कुल 57268 मत हासिल हुए।

उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी जीत की ओर।

पांचवें राउंड के बाद

भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी - 17904

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी - 804

सपा प्रत्याशी मनोज कुमार - 172

निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-104

आपको बता दें कि बीते विधानसभा आम चुनाव में खटीमा विधानसभा सीट (khatima assembly seat) से चुनाव हारने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव में चंपावत सीट से ताल ठोंक रहे हैं। चंपावत विधानसभा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित कुल 4 उम्मीदवार अपना भविष्य तलाश रहे हैं, जिनमें सीएम धामी को कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी से कड़ी टक्कर मिलने के पूर्ण आसार व्यक्त किए जा रहे हैं।

शुरुआती तौर पर आ रहे रूझानों के मद्देनज़र सीएम धामी कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी से 3600 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी(Pushkar Singh Dhami) के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी के अलावा सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज भट्ट और निर्दल प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान मतगणना को लेकर वन पंचायत सभागार में समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से सर्वप्रथक पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ मतगणना की शुरुआत की जाएगी।

आपको बता दें कि इस चंपावत विधानसभा उपचुनाव (Champawat by-election) में कुल 64.14 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था।

2012 और 2017 में पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट(khatima assembly seat) से चुनाव जीतकर सदन का रास्ता तय किया था, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री रहते हुए भी पुष्कर सिंह धामी के लिए पासा उल्टा पड़ गया और उन्हें खटीमा से कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने कुल 6579 मतों के अंतर से करारी मात दी।

हालांकि, चुनाव में हार के बावजूद भाजपा ने पुष्कर धामी को भाजपा दल का नेता चुनते हुए उन्हें फिर एक बार सीएम के पद पर आसीन किया। हालांकि, अब नियमों के तहत सत्ता में लोकतांत्रिक पद पर बने रहने के लिए एक निश्चित समय अवधि के भीतर सदन की सदस्यता लेना अनिवार्य है। इसी के मद्देनज़र सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में ताल ठोंकी है, जिसका परिणाम आज घोषित होने जा रहा है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story