×

Champawat Bypoll: सीएम धामी की किस्मत का फैसला आज, चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Champawat Bypoll: इस सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर धोनी के अलावा तीन और प्रत्याशी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी अखाड़े में कूदे हैं।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 31 May 2022 2:59 AM GMT
cm Pushkar Singh Dhami
X

सीएम धामी (photo: social media ) 

Champawat Bypoll: उत्तराखंड में चंपावत विधानसभा सीट (Champawat Bypoll) पर हो रहे हो उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) की किस्मत का आज फैसला होगा। पिछले विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Election) में भाजपा (BJP) ने शानदार प्रदर्शन किया था मगर मुख्यमंत्री धामी खटीमा सीट पर चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया था। अब चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में धामी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। इस सीट पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।

इस सीट पर धोनी के अलावा तीन और प्रत्याशी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी अखाड़े में कूदे हैं। चंपावत के मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान के जरिए इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। उपचुनाव के मद्देनजर चंपावत में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

खटीमा सीट पर चुनाव हार गए थे धामी

मुख्यमंत्री धामी ने 2012 और 2017 का विधानसभा चुनाव खटीमा सीट से जीता था मगर इस बार उन्हें इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के हाथों पराजित होना पड़ा। कापड़ी ने धामी को 6000 से अधिक वोटों से हराया था। भाजपा नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब धामी अपनी कुर्सी बचाने के लिए चंपावत उपचुनाव में मैदान में उतरे हैं।

इस सीट पर धामी का मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी से होगा। चुनाव मैदान में सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी भी किस्मत आजमा रहे हैं। धामी को चुनाव जिताने के लिए भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हाल में धामी के लिए चुनाव प्रचार किया था। उपचुनाव में धामी की स्थिति दूसरे उम्मीदवारों के मुकाबले मजबूत मानी जा रही है।

उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 96,213 मतदाता धामी सहित अन्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 151 मतदेय स्थल बनाए गए हैं और इनमें से 32 को संवेदनशील माना जा रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। हालांकि शुरुआत में मतदान की गति धीमी दिख रही है।

माना जा रहा है कि समय के साथ मतदान में तेजी आएगी। मतदान के लिए शाम को पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वैसे पांच बजे तक मध्य स्थल पर पहुंचने वाले हर मतदाता को वोटिंग का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन के मुताबिक उपचुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भाजपा का मजबूत गढ़ है चंपावत

चंपावत विधानसभा क्षेत्र को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। 2022 के उपचुनाव में इस सीट पर भाजपा के कैलाश गहतोड़ी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के हेमेश खार्कवाल को 5304 मतों से हराया था। यह सीट अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है जहां से भाजपा के अजय टम्टा सांसद हैं।

धामी के मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद कैलाश गहतोड़ी ने उनके लिए यह सीट खाली कर दी थी। गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद ही यह तय हो गया था कि धामी चंपावत सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। गहतोड़ी के इस्तीफे के बाद चंपावत के मतदाताओं को कुछ महीनों के भीतर ही दोबारा मतदान करना पड़ रहा है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story