×

Free Ropeway Service: उषा ब्रेको की नई पहल, नीरज चोपड़ा और वंदना कटारिया के सम्मान में शुरू किया मुफ्त रोपवे सेवा

Free Ropeway Service: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के सम्मान के उपलक्ष्य में उषा ब्रेको कंपनी ने एक नई पहल की शुरुआत की है।

Network
Newstrack Network / Chitra Singh
Published on: 11 Aug 2021 9:17 AM GMT
Free Ropeway Service
X

रोपवे (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Free Ropeway Service: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Olympic Gold Medalist Neeraj Chopra) और भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया (Vandana Katariya) के शानदार प्रदर्शन का सम्मान करने के लिए उषा ब्रेको (Usha Breco) कंपनी ने एक नई पहल की शुरुआत की है। कंपनी ने आज (11 अगस्त) से नीरज चोपड़ा और वंदना कटारिया के नाम चंडी देवी मंदिर से हरिद्वार तक रोपवे से मुफ्त सवारी सेवा (Free Ropeway Service) शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक, उषा ब्रेको के इस सेवा का लाभ 'नीरज' और 'वंदना' नाम के लोगों मिलेगा। इसके लिए 'नीरज' और 'वंदना' नाम के लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा, जिसके बाद वे रोपवे के माध्यम से मां चंडी देवी मंदिर से हरिद्वार तक मुफ्त में आनंद ले सकेंगे। यह सेवा 11-22 अगस्त तक ही रहेगा।

उषा ब्रेको लिमिटेड (Usha Braco Limited) कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज जारी की थी, जिसमें कंपनी के उत्तरी क्षेत्रीय प्रमुख मनोज डोभाल (Manoj Dobhal) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, "ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और महिला हॉकी टीम का गौरव और उत्तराखंड की शान वंदना कटारिया के सम्मान में हरिद्वार की उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी उड़न खटोला परिवार द्वारा एक नई पहल की गई है, ताकि नीरज चोपड़ा और वंदना कटारिया का नाम एक नई पहचान, शान और सम्मान बन जाए। इसके लिए कंपनी एक नई स्कीम 11 अगस्त से 22 अगस्त 2021 तक भारतीय निवासियों के लिए शुरू की है। जिन भी पुरुषों और महिलाओं का नाम 'नीरज' और 'वंदना' होगा, वे अपना आधार कार्ड दिखाकर नील पर्वत पर स्थित मां चंड़ी देवी रोपवे में निःशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।"

उषा ब्रेको कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति (फोटो- सोशल मीडिया)

बताते चलें कि टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया आज उत्तराखंड पहुंची, जहां देहरादून हवाई अड्डे पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान वंदना कटारिया ने कहा, "कांस्य पदक का मुकाबला हारने के बाद हम टूट गए थे। हालांकि हमने पदक नहीं जीता लेकिन हमने पूरे देश का दिल जीत लिया है। टीम ने ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया है।"

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story