×

IAS Ram Vilas Yadav: सस्पेंड IAS रामविलास यादव गिरफ्तार, विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के बाद लिया एक्शन

IAS Ram Vilas Yadav: साथ ही न्यायालय तक मामला पहुंचने के बाद रामविलास यादव के खिलाफ सुनवाई कर कड़ी सजा का भी ऐलान किया जा सकता है।

Rajat Verma
Written By Rajat Verma
Published on: 23 Jun 2022 7:13 AM GMT
IAS Ram Vilas Yadav
X

आईएएस रामविलास यादव (photo: social media ) 

IAS Ram Vilas Yadav: भ्रष्टाचार के मामलों के तहत निलंबित आईएएस अधिकारी राम विलास यादव (IAS Ram Vilas Yadav) को विजिलेंस टीम द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। विजिलेंस विभाग द्वारा बीते दिन आईएएस रामविलास यादव से की गई पूछताछ के दौरान वह अधिकतर सवालों के सटीक जवाब नहीं दे पाए, जिसके आधार पर उन्हें भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में सही जानकारी मुहैया ना कराने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है।

विजिलेंस विभाग द्वारा मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद रामविलास यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही न्यायालय तक मामला पहुंचने के बाद उनके खिलाफ सुनवाई कर कड़ी सजा का भी ऐलान किया जा सकता है। आपको बता दें कि आईएएस रामविलास यादव को विजिलेंस विभाग द्वारा बीते दिन दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के चलते आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज हुआ था, जिसपर विजिलेंस विभाग ने जांच के तहत दस्तावेज इकट्ठा करते हुए सबूतों के आधार पर पूछताछ के लिए उन्हें सस्पेंड करते हुए हिरासत में लिया था। जिसके बाद बीते दिन आईएएस रामविलास के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े कई सवाल पूछे गए

इस दौरान विजिलेंस विभाग के अधिकारी आईएएस रामविलास से पूछताछ के दौरान भारी संख्या में दस्तावेज लेकर पहुंचे थे, जो कि रामविलास यादव के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले के तहत थे। अधिकारियों द्वारा उनपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े कई सवाल पूछे गए, लेकिन रामविलास यादव इस दौरान सवालों के सटीक उत्तर नहीं दे सके।

इसी के साथ विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने राज्य में सीएम धामी के निर्देशानुसार भ्रष्टाचार के मामलों के तहत सख्त कार्यवाही करने और आरोपी को सम्बंधित धाराओं में सजा देने की बात कही है, फिर चाहे वह आरोपी व्यक्ति कोई आम नागरिक हो या आईएएस अधिकारी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story