×

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी, हजारों श्रद्धालु रोके गए सोनप्रयाग में, हेलीकॉप्टर सेवा बंद

Chardham Yatra 2022: तेज बारिश-बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) सोनप्रयाग में रोक दी गई है।

aman
Report aman
Published on: 24 May 2022 6:18 AM GMT
kedarnath snowfall today
X

केदारनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी (फोटो-सोशल मीडिया)

Chardham Yatra 2022 : उत्तराखंड (Uttarakhand) में तेज बारिश-बर्फबारी (snowfall in kedarnath 2022) की वजह से केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) सोनप्रयाग में रोक दी गई है। इस बारे में रुद्रप्रयाग सर्किल ऑफिसर का कहना है, कि फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं (Helicopter Services) अस्थायी रूप से निलंबित हैं।

बता दें कि, सोमवार सुबह से ही बारिश(Kedarnath Heavy Rain) होने के कारण प्रशासन (Administration) ने ऐतिहातन केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) रोक दी है। जानकारी के अनुसार, कल केदारनाथ यात्रा महज एक घंटे ही चल सकी। धाम तक पहुंचे श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन करने का मौका मिला।

मगर, जिला मुख्यालय से गौरीकुंड (Gaurikund) तक जगह-जगह हजारों यात्री रोके गए। जिसके बाद, स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार तक बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर यात्रियों से कहा वो जहां हैं, वहीं रुक जाएं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।

जगह-जगह रोके गए श्रद्धालु

बता दें कि, सोमवार को सोनप्रयाग(Sonprayag) से सुबह करीब 8,530 यात्रियों का एक जत्था केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। लेकिन, केदारघाटी(Kedar Valley) और केदारनाथ में तेज बारिश तथा घना कोहरा की वजह से प्रशासन ने यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया। इस दौरान, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक जगह-जगह करीब 5 हजार यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। दूसरी तरफ, सोनप्रयाग में 2,000 और गौरीकुंड में 3,200 श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका गया।

सोनप्रयाग से केदारनाथ नहीं भेजा गया

प्रशासन से मिली सूचना के अनुसार, कल सुबह 9 बजे के बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ(Sonprayag to kedarnath) के लिए नहीं भेजा गया। यानी जो श्रद्धालु सुबह 8 बजे तक केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे, उन्हें पुलिस और अन्य सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में हल्की बारिश के दौरान धीरे-धीरे आगे बढ़ने दिया गया। इस दौरान, जहां भी तेज बारिश हुई, यात्रियों को आगे जाने से वहीं रोक दिया गया। प्रशासन की मानें तो दोपहर बाद तक पैदल मार्ग से 45 प्रतिशत से अधिक यात्री सकुशल केदारनाथ धाम पहुंच चुके थे।

'जो श्रद्धालु जहां हैं, वहीं रहें'

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन ने यात्रियों से अपील की, कि वो जहां हैं, वहीं रहें। इस बारे में, पुलिस उपाधीक्षक पीके घिल्डियाल ने श्रद्धालुओं से कहा, 'जिन यात्रियों ने कमरे बुक नहीं किए हैं, उन्हें रुद्रप्रयाग से अगस्त्यमुनि के बीच लॉज, होटल, रेस्टोरेंट या धर्मशाला में भेजा जा रहा है। वहीं, जिन लोगों ने अपने कमरे बुक करा रखे हैं, उन्हें अगले आदेश तक वहीं रुकने को कहा गया है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story