TRENDING TAGS :
Uttarakhand News: उत्तराखंड में कोलकाता जैसा कांड, नर्स को झाड़ियों में ले जाकर किया कुछ ऐसा कि आपकी रूह कांप जाएगी
Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक दरिंदे ने महिला नर्स से रेप कर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी उसका सामान लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने युवक राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया।
Symbolic Image (Pic: Social Media)
Uttarakhand Crime News: देश अभी कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए हैवानियत को भूल भी नहीं पाया था कि वैसा ही एक कांड महिला नर्स के साथ उत्तराखंड में हो गया। यह जघन्य वारदात उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में हुआ है। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। पहले एक दरिंदे ने नर्स से रेप किया, फिर उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी उसका सामान लेकर फरार हो गया।
राजस्थान से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
आपको बता दें, कि नर्स 30 जुलाई से लापता थी। गाय़ब नर्स की बहन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को महिला का शव 8 अगस्त को क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। नर्स का शव रुद्रपुर की बिलासपुर कॉलोनी के झाड़ियों में मिला था। वहीं रेप के बाद हत्या की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। रिपोर्ट के मुताबिक 33 वर्षीय महिला 11 साल की बच्ची के साथ रहती थी। जोकि अस्पताल से आते समय गायब हो गई थी।
बरेली में चल रहा था नबंर
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आसपास के मौजूद कैमरे खंगालने में लगी हुई थी और नर्स के फोन का EMI नंबर सर्विलांस पर लगाया था। मिले फुटेज में एक अज्ञात शख्स महिला के पीछे जाता दिखा। इसके बाद शख्स का फोन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सक्रिया मिला। उत्तराखंड पुलिस जब बरेली पहुंची तो पता लगा कि इसे खुशबू नाम की महिला इस्तेमाल कर रही है। जो तुरसापट्टी के रहने वाले धर्मेंद्र की पत्नी है। जांच पड़ताल में महिला ने कहा कि इस फोन का उपयोग उसका पति कर रहा था। जिसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने की जुगत में लग गई।
अकेला देख कर दिया रेप
पुलिस को आरोपी धर्मेंद्र की लोकेशन राजस्थान के जोधपुर में मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर देहरादून ले आई। आरोपी ने कबूल करते हुए बताया कि वह 6 माह से जाफरपुर की फैक्ट्री में काम कर रहा था। बीते माह 30 जुलाई को सुनसान इलाके में एक महिला देखी। जहां उसने अंधेरे का फायदा उठाकर उसे झाड़ियों में ले गया। जिसके बाद महिला के साथ रेप किया। महिला के चिल्लाने पर उसने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में पहचान छिपाने की नियत से आरोपी ने चेहरे को पत्थर से कुचल दिया और सामान व फोन लेकर फरार गया। बाद में शतिर ने बरेली जाकर अपना सिम डालकर फोन चालू किया। वहीं एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।