×

‘‘कृषि कुम्भ’’ पंतनगर में मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन

अपर जिलाधिकारी प्र. अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि ‘‘कृषि कुम्भ’’ के नाम से विख्यात पन्तनगर विश्वविद्यालय का 103 वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2018 को किया जा रहा है। उन्होने बताया कि चा

Anoop Ojha
Published on: 19 Feb 2018 1:46 PM GMT
‘‘कृषि कुम्भ’’ पंतनगर में मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन
X
अपर जिलाधिकारी प्र. अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि ‘‘कृषि कुम्भ’’ के नाम से विख्यात पन्तनगर विश्वविद्यालय का 103 वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2018 को किया जा रहा है। उन्होने बताया कि

देहरादून: अपर जिलाधिकारी प्र. अरविन्द पाण्डेय ने अवगत कराया है कि ‘‘कृषि कुम्भ’’ के नाम से विख्यात पन्तनगर विश्वविद्यालय का 103 वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 24 से 27 फरवरी 2018 को किया जा रहा है। उन्होने बताया कि चार दिवसीय किसान मेले में किसानों तथा कृषि विकास से सम्बद्व अधिकारियों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों के किसानों को भी भाग लेने हेतु आमंत्रित किया गया है।

कृषि मेले में अनुसंधान केन्द्रो पर परीक्षणों/प्रदर्शनो का अवलोकन, खरीफ की फसलों के नवीनतम प्रजातियों के बीज व मिनीकिट की बिक्री, शाक-भाजी एवं फलों के उन्नत बीजों व पौधों की बिक्री, किसानोंपयोगी उन्नत तकनीकों की प्रदर्शनी, कृषि उद्योग प्रदर्शनी का अवलोकन, कृषि समस्याओं के समाधान हेतु किसान गोष्ठी, आधुनिक कृषि यत्रों की प्रदर्शनी, विश्वविद्यालय प्रकाशनों की रियासत दर पर बिक्री, मत्स्य अंगुलिकाओं का आरक्षण एवं आपूर्ति, फल-फूल, शाक-भाजी एवं परिरक्षित पदार्थों की प्रदर्शनी व प्रतियोगिता, संकर बछियों की नीलामी शैक्षणिक डेरी फार्म, नगला, पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता पशु उत्पाद एवं प्रबन्धन विभाग, विशेष व्याख्यामाला के अन्तर्गत वैज्ञानिक वार्ताएं, किसान गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story