×

Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बड़ी घटना, निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, 35 से अधिक मजदूर फंसे

Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिले से गुजरने वाली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणधीन सुरंग के अंदर ये हादसा हुआ है। सुरंग के अंदर 25 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर है।

Krishna Chaudhary
Published on: 12 Nov 2023 6:11 AM GMT (Updated on: 12 Nov 2023 6:49 AM GMT)
Landslide in tunnel under construction in Uttarkashi, Uttarakhand, many workers trapped
X

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन, कई मजदूर फंसे: Photo- Social Media

Landslide in Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन की बड़ी घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, जिले से गुजरने वाली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणधीन सुरंग के अंदर ये हादसा हुआ है। सुरंग के अंदर 35 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर है। जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

उत्तरकाशी जिला आपदा प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की वास्तविक संख्या फिलहाल बताना मुश्किल है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन पर नवयुगा कंपनी कर रही है। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात किया है।

एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद

एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि हादसा आज यानी रविवार सुबह पांच बजे हुआ। एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं। दोनों मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि जिस सुरंग में हादसा हुआ है, उसे ऑल वेदर प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। सुरंग की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। इसमें से 4 किमी तक का निर्माण पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य मार्च 2024 तक पूरा होगा। पहले सितंबर 2023 तक सुरंग को कंप्लीट करने का लक्ष्य था।

ये भी पढ़ें: PM Modi Diwali with Army: पीएम मोदी ने हिमाचल के लेप्चा में जवानों संग मनाई दिवाली, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। केदारनाथ में शनिवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी देखने को मिली। उधर, यमुनोत्री मंदिर परिसर सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। यमुनोत्री यात्रा पर आए पर्यटकों ने बारिश के बीच बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी के बाद से पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़े और हीटर का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story