TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Uttarakhand News: रूड़की के एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 15 श्रमिक झुलसे, कई की हालत गंभीर

Uttarakhand News: सभी को आननफानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Krishna Chaudhary
Published on: 21 Sep 2023 8:57 AM GMT (Updated on: 21 Sep 2023 9:19 AM GMT)
Uttarakhand News
X
मौेक पर मौजूद पुलिस ( सोशल मीडिया)

Uttarakhand News: हरिद्वार जिले के रूड़की में बड़ा हादसा हो गया है। शहर के मंगलौर थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया, जिसकी चपेट में आ कर 15 श्रमिक झुलस गए। फैक्ट्री का नाम श्री एकन्या बताया जा रहा है। घटना 19 सितंबर देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के चपेट में आए सभी श्रमिक यूपी के हैं। सभी को आननफानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

यूपी पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को दी जानकारी

बुधवार रात स्टील फैक्ट्री में एक तेज धमाका हुआ था। जिसके बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने सभी घायलों को यूपी के मुजफ्फरनगर और मेरठ जिले के अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल ने इसकी जानकारी लोकल पुलिस को दी, जिसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस बारे में उत्तराखंड पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंची।

घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जिसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मंगलौर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बॉयलर में ब्लास्ट होने का सही कारण पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा है कि लोहे के स्क्रैप में किसी वाहन का शॉकर था, जैसे ही स्क्रैप को गलाने के लिए भट्टी के अंदर गेरा गया उसी समय शॉकर फट गया और ये हादसा हो गया।

मंगलोर कोतवाल प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि हादसे की सूचना मुजफ्फरनगर कंट्रोल रूम से मिली थी। इस हादसे में 15 कर्मचारी घायल हुए हैं। सभी यूपी के मुजफ्फरनगर, देवरिया और बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। जोशी के मुताबिक, पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराने पर जरूर फैक्ट्री प्रबंधन के विरूद्ध एक्शन लिया जाएगा।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story