×

काशीपुर में खनन माफिया का पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 घायल, 1 गंभीर

खनन माफिया एक बार फिर उत्तराखंड में अपना आतंक कायम करने में जुटे हैं। कानून को अपने जेब में रखने वाले ये माफिया पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसी एक घटना में काशीपुर में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर अवैध खनन कर रहे लोगों ने पथराव व फायरिंग कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है।

priyankajoshi
Published on: 11 Dec 2017 10:15 AM GMT
काशीपुर में खनन माफिया का पुलिसकर्मियों पर हमला, 4 घायल, 1 गंभीर
X

देहरादून: खनन माफिया एक बार फिर उत्तराखंड में अपना आतंक कायम करने में जुटे हैं। कानून को अपने जेब में रखने वाले ये माफिया पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसी एक घटना में काशीपुर में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर अवैध खनन कर रहे लोगों ने पथराव व फायरिंग कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक की हालत गंभीर है।

पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुण्डेश्वरी क्षेत्र में बेगमावाद मुकंदपुर में अवैध खनन हो रहा है। इस पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर गई। जहां अवैध खनन चल रहा था। पुलिस को अपनी ओर बढ़ता देख खनन कर रहे लोगों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि फायरिंग भी शुरू कर दी। हमले में कांस्टेबिल अरविंद चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

मनोज देवड़ी व चेतन चौहान को भी चोटें आई। घायलों को तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। घटना में मुकंदपुर निवासी महेन्द्र, मनजीत, गुरमुख, सुमित व दलवीर को नामजद किया गया है। पुलिस ने मौके से चार ट्रलियां व एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली है। मौके से भागे अभियुक्तों की तलाश जारी है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story