×

Night Curfew In Uttarakhand: यूपी-दिल्ली के बाद उत्तराखंड में आज से नाइट कर्फ्यू का एलान, यहां जानें क्या है टाईमिंग

Night Curfew In Uttarakhand: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए और तेज होती लहर के बीच उत्तराखंड में भी आज से नाइट कर्फ्यू का एलान हो गया है। इसी के साथ नाइट कर्फ्यू लगाने वाले राज्यों की संख्या सात हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 27 Dec 2021 12:51 PM GMT (Updated on: 27 Dec 2021 12:57 PM GMT)
Night Curfew In Uttarakhand: यूपी-दिल्ली के बाद उत्तराखंड में आज से नाइट कर्फ्यू का एलान, यहां जानें क्या है टाईमिंग
X

Night Curfew In Uttarakhand: कोरोना की तेज होती लहर के बीच उत्तराखंड में भी आज से नाइट कर्फ्यू का एलान हो गया है। इसी के साथ नाइट कर्फ्यू लगाने वाले राज्यों की संख्या सात हो गई है। इससे पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्रह, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश ने नाइट कर्फ्यू लगाया है।

उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू सोमवार रात 11 से शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान आपात सेवाओं को छूट रहेगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक और ओडिशा में क्रिसमस और न्यू ईयर के सामूहिक जश्न पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। चंडीगढ़ में 1 जनवरी से सार्वजनिक स्थानों में उन लोगों की एंट्री बैन रहेगी जिन्होंने दोनों डोज नहीं ली हुई हैं।

इस तरह उत्तराखंड में रात्रि कर्फ्यू 27 दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। राज्य में पिछले एक सप्ताह में कुल 188 कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जो सितंबर के बाद से सबसे अधिक हैं। राज्य ने पिछले सप्ताह प्रतिदिन लगभग 15,000 से 16,000 परीक्षण किए। 19-25 सितंबर के बीच यह संख्या 1.14 लाख थी।

19-25 दिसंबर के बीच 237 सक्रिय मामले दर्ज

गौरतलब है कि राज्य हर हफ्ते 1.75 लाख नमूनों के परीक्षण के अपने लक्ष्य से 35% कम हो रहा है। पिछले सप्ताह केवल 1.13 लाख नमूनों का परीक्षण किया गया था। जबकि यही समय है जबकि सभी राजनीतिक दल और जनता कोविड-प्रोटोकाल का पालन करना शुरू कर देना चाहिए और वरीयता से टीका लगवाना चाहिए। 19-25 सितंबर के बीच, सक्रिय मामलों की संख्या 228 थी। और, लगभग तीन महीने के अंतराल के बाद, उत्तराखंड में 19-25 दिसंबर के बीच 237 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

उत्तराखंड को अभी तक कम से कम एक दर्जन संदिग्ध मामलों की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है, जिनमें से 8 विदेश से हैं, जबकि शेष उस व्यक्ति के संपर्क हैं, जो कोरोनावायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट पाजिटिव के संपर्क में आए थे।

यहां भी प्रभावी है रात्रि कर्फ्यू

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में भी सोमवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच नाइट कर्फ्यू लागू है। जबकि महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश में भी यही व्यवस्था है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैलानी रिजॉर्ट और होटलों की बुकिंग रद्द करा रहे हैं।

पहाड़ी राज्य में रात्रि कर्फ्यू के दौरान समस्त स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे संचालित होंगी। सभी चिकित्सा कर्मियों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य अस्पताल सहायता सेवाओं के लिए परिवहन की अनुमति रहेगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story