×

उत्तराखंड में साइंस सिटी होगी स्थापित, बनेंगे तीन नए संग्रहालय

केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ वन, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश में तीन नए संग्रहालय और साइंस सिटी की स्थापना का निर्णय लिया गया।

priyankajoshi
Published on: 22 Jan 2018 9:00 AM GMT
उत्तराखंड में साइंस सिटी होगी स्थापित, बनेंगे तीन नए संग्रहालय
X

देहरादून: केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के साथ वन, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा प्रदेश में तीन नए संग्रहालय और साइंस सिटी की स्थापना का निर्णय लिया गया।

दोनों ही नेताओं ने बैठक के दौरान उत्तराखंड के पौड़ी जिले में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की जीवन पर 11 करोड़ की लागत से एक संग्रहालय, टिहरी में भागीरथी के निकट 20 करोड़ की लागत से एक गंगा संग्रहालय और अल्मोड़ा में उदय शंकर अकादमी में एक संग्रहालय के निर्माण पर रजामंदी व्यक्त की।

बैठक में यह भी तय किया गया कि वन विभाग के रुके प्रोजेक्ट्स पर अधिकारी मिलकर बैठकर हल निकालेंगे। शर्मा ने बताया कि देहरादून में 100 फीसदी वित्त पोषित विशाल साइंस सिटी बनाने पर भी सहमति हो गई है। इसके अलावा कार्बेट पार्क पर कंडी रोड बनेगी, इससे कुमाऊं ओर गढ़वाल के बीच दूरी कम होगी। अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर विकास कार्य के लिए राज्य सरकार को अधिकृत किया गया है, ताकि सेनाओं को कोई परेशानी न हो।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story