×

Uttarakhand: धामी की कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर, विस सत्र में आएगा 4867 करोड़ का अनुपूरक बजट

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार यानी आज कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव आये थे। सभी प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग गयी।

Jugul Kishor
Published on: 21 Nov 2022 3:13 PM GMT
CM Pushkar Singh Dhami
X

CM Pushkar Singh Dhami (Pic: Social Media)

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में सोमवार यानी आज 21 नवंबर 2022 को कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में 18 प्रस्ताव आये थे। सभी प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग गयी। कैबिनेट की बैठक में 29 नवंबर से शुरु होन जा रहे विधानसभा सत्र को लेकर अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी गयी। विधानसभा सत्र में 4867 करोड़ का अनुपूरक बजट आयेगा। कैबिनेट बैठक में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी मौजूद रहे।

कैबिनेट बैठक में इसके अलावा आजीवन कारावास की अवधि 14 साल कर दी है। पहले महिला को 14 से 16 और पुरुष की 16 से 18 के बीच की अवधि थी। इसके बाद इन्हें छोड़ा जा सकता था। अब 14 साल की कैद के बाद इन्हें छोड़ा जा सकता है। इसके अलावा एक राहत की बात ये है कि पहले केवल 15 अगस्त या 26 जनवरी को कैदियों को छोड़ा जाता था, लेकिन अब कैदियों को कभी भी छोड़ा जा सकेगा।

कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

4867 करोड़ के अनुपूरक को कैबिनेट की हरी झंडी।

जल निगम के ढांचे का पुनर्गठन होगा। एसई के 6 पद बढ़ाए गए।

राज्य के सभी बस अड्डों की जमीन परिवहन निगम को दी जाएगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना में ग्रीन बिल्डिंग को मिली मंजूरी।

राज्य कैबिनेट में बड़ा फैसला, उम्रकैद की सजा माफी को लेकर बड़ा फैसला।

अब पुरुष बंदियों को 14 से 16 साल की सजा काटने के बाद अच्छे आचरण को देखते हुए सरकार कभी भी सजा माफ कर सकती है।

पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा होती थी माफी

राज्य कॉपरेटिव बैंक, राज्य सहकारी संघ में प्रोपेसर एमडी की हो सकती है नियुक्ति, कैबिनेट ने दी मंजूरी,

आरटीई में प्रति छात्र की प्रतिपूर्ति 1300 से बढ़ाकर1800 रु की गई।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story