×

Uttarakhand: चंपावत सीट से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, MLA कैलाश गहतोरी ने छोड़ा सीट

Uttarakhand News : विधायक कैलाश गहतोरी द्वारा चंपावत विधानसभा सीट से इस्तीफा दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) चंपावत से चुनाव लड़ेंगे।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 21 April 2022 5:47 AM GMT
Chief Minister Pushkar Singh Dhami
X

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)

Uttarakhand by Election : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने उत्तराखंड में एक जोरदार जीत दर्ज की। मगर इस चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) अपनी सीट से हार गए। अब पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा भेजने के लिए चंपावत विधानसभा सीट (Champawat assembly seat) से बीजेपी विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी (Kailash Chand Gahtodi) ने अपना सीट खाली कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के चुनाव हार जाने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर उन्हें ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में चुना।

6 महीने के भीतर विधानसभा सदस्यता लेना जरूरी

दोबारा से सीएम बनाए जाने के बाद से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि पुष्कर सिंह धामी कौन से विधानसभा सीट से फिर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि आज इन सभी चर्चाओं पर बीजेपी विधायक कैलाश चंद्र गए थोड़ी ने अपनी चंपावत सीट को छोड़ विराम लगा दिया है। बता दें मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को विधान परिषद या विधानसभा का सदस्य 6 महीने के भीतर ही बनना जरूरी था। हालांकि उत्तराखंड में विधान परिषद ना होने के कारण उन्हें सदन पहुंचने का एकमात्र रास्ता विधानसभा चुनाव लड़कर जाना होगा जिसके लिए अब पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव परिणाम

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के अलावा आम आदमी पार्टी भी शामिल थी। चुनाव तारीखों का ऐलान होने के बाद सही कई जगह के चुनाव प्रचार को देखकर आशंका जताई जा रही थी कि इस बार जनता बीजेपी से नाराज चल रही है मगर मतदान के बाद चुनाव परिणाम आते ही यह सारी आशंका बिल्कुल पलट गई।

उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव में 70 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज किया। वही कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में महज 19 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाए इसके अलावा अन्य 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। गौरतलब है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए। जिसमें बीजेपी की ओर से खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट हार गए, तो वहीं लाल कुआं विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता हरीश रावत चुनाव हार गए।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story