Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड में अपराधों में आई गिरावट, बुजुर्ग और बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित राज्य

Uttarakhand Crime News: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में अपराध के मामले में कमी आई जिसके बाद यह राज्य बुजुर्ग और बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित राज्य बन गया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 20 Sep 2021 11:44 AM GMT
Decrease in crime cases in Uttarakhand
X

उत्तराखंड में अपराध के मामले में कमी: फोटो- सोशल मीडिया

Uttarakhand Crime News: देश में अपराध की घटनाओं में कुछ हद तक कमी देखी गई है। इस लिहाज से उत्तराखंड राज्य लगातार तीसरे साल बुजुर्गों के रहने के लिए सुरक्षित राज्य बना है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Record Bureau) (एनसीआरबी) के आंकड़ों में यह बात पता चली है कि उत्तराखंड में कई अपराधों में पिछले साल की तुलना में गिरावट आई है जबकि प्रदेश में साइबर अपराध लगातार वृद्धि हुई है।

बता दें कि देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुए अपराध के आंकड़ों पर नजर डालें तो कई राज्यों में हालात चिंताजनक हैं। वर्ष 2018 में देश में वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े अपराध 24,349 थे जो कि 2019 में 27,804 पर पहुंच गए। 2020 में यह आंकड़े 24,794 रिकॉर्ड किए गए।

वरिष्ठ नागरिकों के साथ महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा अपराध

महाराष्ट्र में 2020 में सबसे ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध के सर्वाधिक 4909 मामले दर्ज किए गए। वहीं मध्य प्रदेश 4602 मामलों के साथ दूसरे और गुजरात 2785 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ सबसे कम अपराध के हिसाब से देखें तो मणिपुर में सात, असम में छह, झारखंड में दो, मेघालय में तीन, सिक्किम में दो और उत्तराखंड में चार मामले दर्ज किए गए।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो: फोटो- सोशल मीडिया


उत्तराखंड में हुए अपराधों पर एक नजर-

अपहरण के मामले

2018- 1177

2019 - 967

2020 - 768

महिलाओं के साथ अपराध

2018 -2817

2019 - 2541

2020 - 2846

वरिष्ठ नागरिकों के साथ अपराध

2018- 6

2019- 6

2020- 4

साइबर अपराध

2018 -171

2019 - 100

2020 - 243

भ्रष्टाचार के मामले

2018 - 17

2019 - 13

2020 - 14

आर्थिक अपराध

2018 - 1528

2019 - 1341

2020 - 1245

बच्चों के साथ अपराध

2018 - 1306

2019 - 1214

2020 - 1066

मानव तस्करी के मामले

2018 - 29

2019 - 20

2020 - 9

अनुसूचित जाति के साथ अपराध

2018 - 58

2019 - 84

2020 - 87

अनुसूचित जनजाति के साथ अपराध

2018 - 7

2019 - 8

2020 - 13

रेलवे से जुड़े अपराध, जीआरपी के मामले

2018 - 209

2019 - 169

2020 - 44

आरपीएफ के मामले

2018 - 6225

2019 - 5206

2020 - 1339

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story