×

शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू, खेती के लिए अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ

देहरादून के शीशमबाड़ा में पूरी तरह से कवर्ड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लोकार्पण मंगलवार (23 जनवरी) से शुरू हुआ। इस प्लांट की ओपनिंग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। उनके साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और मेयर विनोद चमोली के साथ निगम के पार्षद और कर्मचारी मौजूद रहे।

priyankajoshi
Published on: 23 Jan 2018 11:35 AM GMT
शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शुरू, खेती के लिए अन्य राज्यों को भी मिलेगा लाभ
X

देहरादून: देहरादून के शीशमबाड़ा में पूरी तरह से कवर्ड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लोकार्पण मंगलवार (23 जनवरी) से शुरू हुआ। इस प्लांट की ओपनिंग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की। उनके साथ शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और मेयर विनोद चमोली के साथ निगम के पार्षद और कर्मचारी मौजूद रहें।

इस बहुप्रतीक्षित शीशमबाड़ा प्लांट से एक ओर देहरादून को कूड़े से छुटकारा मिलेगा। साथ ही इस कूड़े से प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों को खेती के लिए खाद भी मिलेगा।

कूड़े से निजात और अन्य राज्यों को लाभ

शीशमबाड़ा वेस्ट प्लांट बन जाने के बाद निगम की कूड़े के निस्तारण की चिंता दूर हो गई है। कूड़े के निस्तारण में खर्च किया जाना वाला पैसा अब दूसरे विकास कार्यों पर खर्च होगा। कूड़े से जो खाद तैयार होगी उसकी बिक्री पर मिलने वाले राजस्व पर निगम की हिस्सेदारी तय है। मेयर विनोद चमोली का कहना है कि ये प्लांट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। जो आज हकीकत बन गया है।

एेसे शुरू हुआ शीशमबाड़ा प्लांट

-2008 में इस प्लांट का पहला प्रपोजल तैयार हुआ।

-2011 में शीशमबाड़ा प्लांट को स्वीकृति मिली।

-2014 में पर्यावरण मंत्रालय से हरी झंडी मिली।

-2016 में प्लांट की टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई।

-2017 में धरातल में उतरा शीशमबाड़ा प्लांट

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story