×

आग से दहकी शताब्दी एक्सप्रेस: धूँ-धूँ कर जली सारी बोगियां, देख रेलवे में मचा हड़कंप

देहरादून में एक ट्रेन में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेन में भगदड़ मच गयी। लोको पायलट ने आनन फानन में ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया।

Shivani
Published on: 13 March 2021 9:17 AM GMT
आग से दहकी शताब्दी एक्सप्रेस: धूँ-धूँ कर जली सारी बोगियां, देख रेलवे में मचा हड़कंप
X

देहरादून: उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर आ रही है। यहां नई दिल्ली से देहरादून आने वाली एक शताबदी एक्सप्रेस कोच में भीषण आग लग गयी। इस घटना से ट्रेन में तो हड़कंप मचा ही, रेलवे विभाग भी सकते में आ गयी। शताब्दी एक्सप्रेस के बर्निंग ट्रेन बनने के बाद लोको पायलट और गार्ड ने तत्काल अपनी सूझबूझ से ट्रेन को रोक दिया। मौके पर यात्रियों को बचाने और ट्रेन की आग बुझाने की कोशिश जारी है।

शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग

दरअसल, देहरादून में एक ट्रेन में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि ट्रेन में भगदड़ मच गयी। लोको पायलट ने आनन फानन में ट्रेन को कांसरो रेलवे स्टेशन पर रोक दिया। सभी यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकालने की कोशिश शुरू हो गयी। घटना की जानकारी राजाजी टाइगर रिजर्व और रेलवे के अधिकारीयों को दी गयी।

ये भी पढ़ेँ- आतंकियों ने दहलाई पुलिस चौकी, ग्रेनेड हमले में 2 SPO घायल, सोपोर की घेराबंदी

बोगी में 30 से अधिक यात्रियों के होने की खबर

बताया जा रहा है कि शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। यहां रायवाला से निकली शताब्दी एक्सप्रेस जब कांसरो में जंगल पहुंची तो अचानक उसके एक कोच में आग लग गयी। चलती ट्रेन से आग का गुबार निकलने लगा। ट्रेन को अगले स्ट्रेशन कांसरो पर रोका गया। बोगी में 30 से अधिक लोग सवार थे। जंगल का रास्ता होने की वजह से फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुँचने में दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा है।

अतिरिक्त पेट्रोलिंग स्टाफ, रेलवे अधिकारी कांसरो स्टेशन पर पहुंचे

हालाँकि रेल प्रशासन ने देहरादून से अतिरिक्त पेट्रोलिंग स्टाफ मौके पर भेज दिया है। पुलिस, रेलवे अधिकारी, राजाजी टाइगर रिजर्व के कर्मी सभी मौके पर पहुँच गए।जानकारी के मुताबिक, कांसरो में मोबाइल नेटवर्क सेवा भी उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र होना है। ऐसे में सही जानकारी और तत्काल जानकारी भी नहीं मिल पा रही है।

[video width="490" height="270" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-13-at-2.34.52-PM.mp4"][/video]

Shivani

Shivani

Next Story