×

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने अपने शासनकाल में उत्तराखंड को एटीएम समझा, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

Uttarakhand Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने राज्य को एटीएम समझ रखा था। यहां के संसाधनों को जमकर लूटा गया।

Krishna Chaudhary
Published on: 7 Feb 2022 2:29 PM GMT (Updated on: 7 Feb 2022 3:31 PM GMT)
Uttarakhand Election 2022: Congress considered Uttarakhand as ATM during its rule, PM Modi lashed out at Congress
X

उत्तराखंड: पीएम मोदी: Photo - Social Media

Haridwar News: देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड (Uttarakhand Chunav 2022) के चुनावी समर में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी कूद चके हैं। सोमवार को वर्चुअल तकनीक के माध्यम से हरिद्वार में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। उत्तराखंडी टोपी पहने पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रध्दांजलि (Tribute to CDS General Bipin Rawat) देते हुए की। बता दें कि दिवंगत सीडीएस रावत उत्तराखंड से ही ताल्लूक रखते थे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस (Congress Party) पर जमकर प्रहार किया।

कांग्रेस ने उत्तराखंड को एटीएम समझा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछली कांग्रेस सरकारों पर बरसते हुए कहा कि उन्होंने राज्य को एटीएम समझ रखा था। यहां के संसाधनों को जमकर लूटा गया। उत्तराखंड की जनता इन्हें अब मौका नहीं देने वाली, राज्य में फिर से डबल इंजन वाली सरकार बनेगी। पीएम ने कांग्रेस पर अलग उत्तराखंड राज्य बनने में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में ब्रेक लगाने वाले घात लगाए बैठे हुए हैं, लेकिन हमे उन्हें मौका नहीं देना है। क्योंकि उत्तराखंड में प्रगति, विकास और खुशहाली केवल भाजपा ही ला सकती है।

डबल ब्रेक वाली थी कांग्रेस की पिछली सरकार

पीएम ने 2014 से 2017 के दरम्यान राज्य की कांग्रेस सरकार पर विकास गतिविधियों में केंद्र का सहयोग न करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उस दौरान की सरकार डबल ब्रेक की तरह काम कर रही थी, वो कोई काम नहीं होने देना चाहती थी। 2017 में डबल इंजन की सरकार आने के बाद राज्य में विकास कार्यों में तेजी आई। कांग्रेस ने उत्तराखंड और यहां के लोगों के सपनों को पूरा न कर पाप किया है। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ भी पाप किया है। उत्तराखंड कभी उन्हें माफ नहीं करेगा। पीएम मोदी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वो आगामी 14 फरवरी को कांग्रेस के गुनाहों को याद रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। बीजेपी को वोट देकर राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें।

आम बजट (general budget-2022) में उत्तराखंड के लिए बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के लिए पर्वतमाला परियोजना की घोषणा की है। इससे पहाड़ों पर विकास में एक नए युग का सूत्रपात होगा। इससे आने वाले समय में रोजगार और पर्यटन बढेगा, जिसका फायदा युवाओं को होगा।

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के विकास वायदों पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस पार्टी की सोच विकासवादी में न हो वो सत्ता में आकर क्या करेगी। इसे पूरा देश और उत्तराखंड भी जानता है। उत्तराखंड कभी कांग्रेस के गुनाहों को माफ नहीं करेगा। बता दें कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। राज्य में मुख्य लड़ाई सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। जबकि इसबार आम आदमी पार्टी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story