×

Uttarakhand Election 2022 Result: पंजाब में आम आदमी पार्टी के दावे सही, यूपी-उत्तराखंड में नहीं खुला खाता

Uttarakhand Election 2022 Result: उत्तराखंड में चुनावी मतगणना में भाजपा सबसे आगे निकलती दिख रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 10 March 2022 10:40 AM GMT
Uttarakhand Election 2022 Result: पंजाब में आम आदमी पार्टी के दावे सही,   यूपी-उत्तराखंड में नहीं खुला खाता
X

भारतीय जनता पार्टी

Uttarakhand Election 2022 Result: उत्तराखंड में विधानसभा चुनावी परिणामों के बारे में अभी तक की मतगणना से साफ तौर पर पता चल गया है कि भाजपा की सरकार आना तय है। ऐसे में पूरे देश में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा लगातार आगे बढ़ती दिखाई दे रही है, सिवाय पंजाब के। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को चुना है। उत्तराखंड में भाजपा की वापसी से कांग्रेस को जोर का झटका लगा है।

उत्तराखंड में चुनावी मतगणना में भाजपा सबसे आगे निकलती दिख रही है। यहां की 70 सीटों में 44 पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, जबकि 22 सीटों पर कांग्रेस और दो सीटों पर बसपा और 2 पर अन्य आगे था।

आप के दावे उत्तराखंड में फेल

इन सबमें सबसे खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी को किसी भी तरफ से यानी किसी भी सीट से जीत हासिल होती हुई नहीं दिख रही है। जबकि अगर पंजाब के हाल देखें तो पंजाब में आप पार्टी 42 प्रतिशत वोट हासिल करके सबसे आगे चल रही है। बता दें, कि आप पार्टी ने जिस तरह से पंजाब के लिए जीतने के दावे किए थे उसी तरह उत्तराखंड में भी पार्टी ने अपनी जीत के दावे किए थे। लेकिन ये उत्तराखंड के फेल हो गए।

लेकिन आप पार्टी ने गोवा के साथ यूपी में भी चुनाव लड़ा था। उसने गोवा को लेकर भी कई दावे किए थे। ऐसे में मतगणना को देखा जाए तो यहां पर आप की तरफ से थोड़ा पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिला। गोवा से आप पार्टी को 7 फीसदी मत मिले हैं। वहीं पंजाब की जनता ने आप को सिंहासन पर बैठाया है, लेकिन यूपी की जनता ने आप पार्टी के दावों पर पानी फेर दिया। यहां पर आप पार्टी को 0.5 मत भी हासिल नहीं हुए।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story