×

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मिलेगा दिवाली का बोनस

Diwali Bonus In Uttarakhand: इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति प्रदान करने के बाद बोनस का ऐलान कर दिया जाता है।

Krishna Chaudhary
Published on: 6 Oct 2022 5:48 AM GMT
Uttarakhand government employees bonus
X

दिवाली का बोनस (photo: social media ) 

Diwali Bonus In Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार इस दिवाली अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने का मन बना लिया है। सरकार से जुड़े सूत्रों की माने तो जल्द इसका ऐलान हो सकता है। जब से इसकी भनक कर्मचारियों को लगी है, उनमें खासा उत्साह देखा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग विभागों के करीब 1 लाख 20 हजार कर्मचारी दिवाली बोनस के पात्र हैं। 4800 ग्रेड तक के कर्मचारियों को हर साल दिवाली के मौक पर बोनस मिलता है।

कर्मचारियों को बोनस देने का प्रस्ताव वित्त विभाग तैयार करता है। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति प्रदान करने के बाद बोनस का ऐलान कर दिया जाता है। अक्टूबर में दिवाली होने के कारण वित्त विभाग ने बोनस को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवाली बोनस के संदर्भ में सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में रखा जाएगा।

प्रस्ताव पर मुहर लगाते ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, विभिन्न विभागों के 1 लाख 20 हजार कर्मचारी बोनस के पात्र हैं। सरकार कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में सात हजार रूपये का भुगतान करती है। इस बार कर्मचारियों को बोनस के साथ डीए भी मिलेगा। क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 34 प्रतिशत डीए

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को फिलहाल 34 प्रतिशत डीए मिल रहा है। केंद्र के अनुरूप अगर राज्य सरकार भी इसमें बढोतरी करती है तो कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते का लाभ राज्य के सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story