×

Accident In Chamoli: जोशीमठ में भीषण सड़क हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 12 लोगों की मौत

Accident In Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक गाड़ी करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

aman
Written By aman
Published on: 18 Nov 2022 2:04 PM GMT (Updated on: 18 Nov 2022 2:18 PM GMT)
Uttarakhand joshimath accident in chamoli bolero fell into 700 meter deep gorge many people died live update
X

Accident In Chamoli: उत्तराखंड (Uttarakhand) के चमोली जिले में शुक्रवार (18 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक गाड़ी करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार अधिकांश लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक (Joshimath Block) में बोलेरो मैक्स अचानक गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है बोलेरो में करीब 16 लोग सवार थे।

राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। फंसे और लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया। लोगों से भरी गाड़ी खाई में जा गिरी। मरने वालों में 10 पुरुष और 2 महिलाएं हैं।

SDRF राहत कार्यों में जुटी

हादसे की खबर मिलते ही चमोली के एसपी और डीएम मौके पर पहुंचे। इस बीच SDRF को भी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम राहत अभियान में जुटी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना की शिकार बोलेरो मैक्स गाड़ी का नंबर- यूके 076453 है। ये हादसा किस वजह से हुआ, क्या ड्राइवर के स्तर पर कोई लापरवाही हुई या कुछ और था। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। फिलहाल, घायलों के इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन पर जोर दिया जा रहा है।

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने चमोली के जिलाधिकारी से फोन पर बात की। उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से पूरा किया जाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने पर जोर रहे।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story