×

Uttarakhand Ka Naya Rajyapal: नये गवर्नर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM धामी, जानें कौन है उत्तराखंड का नया राज्यपाल

Uttarakhand Ka Naya Rajyapal: उत्तराखंड को आज नया राज्यपाल मिला है। क्या आपको पता है कि उत्तराखंड का नया राज्यपाल कौन है?

Network
Newstrack NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 15 Sep 2021 10:21 AM GMT
Lt Gen Gurmeet Singh Ka Shapath Grahan Samaroh
X

गुरमीत सिंह को भेंट देते पुष्कर सिंह धामी  (फोटो- उत्तराखण्ड सरकार)

Uttarakhand Ka Naya Rajyapal: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने आज उत्तराखंड के नये राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। क्या आपको पता है कि उत्तराखंड का नया राज्यपाल कौन है (uttarakhand ka naya rajyapal kaun hai)? चलिए जानते है कौन है पहाड़ी प्रदेश का नया राज्यपाल...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राजभवन में उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह (Gurmeet Singh Ka Shapath Grahan Samaroh) में प्रतिभाग किया। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दी। गुरमीत सिंह उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल है।

ले.जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार (15 सितंबर) को उत्तराखंड के नए राज्यपाल पद के लिए शपथ लिया है। नैनीताल के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान (Raghavendra Singh Chauhan) ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल पद के लिए शपथ दिलवाया। इस समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए थे।

कौन है उत्तराखंड के नये राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh Kaun Hai)

गुरमीत सिंह भारतीय सेना के पूर्व सेना अधिकारी हैं। वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर काम किया है। गुरमीत सिंह 40 साल तक भारतीय सेना में रहे। इस दौरान गुरमीत सिंह ने चीन से जुड़े कई मामलों पर भी काम किया है। साल 2016 में वे इस पद से सेवा मुक्त हो गए। भारतीय सेना में सेवा देने के बाद उन्हें 15 सितंबर को उत्तराखंड के राज्यपाल पद के लिए शपथ लिया गया। अब वे उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यरत हैं।

गुरमीत सिंह दो बार बनें चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन

ले. जनरल गुरमीत सिंह (Lt. Gen Gurmeet Singh) को दो बार चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेंडेशन अवार्ड (Chief of Army Staff Commendation Award) से सम्मानित किया जा चुका है। इसके उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार (President's Award) से भी नवाजा गया है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story