कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, उत्तराखंड को दिया तीन योजनाओं का तोहफा

Uttarakhand Mein Amit Shah : आज उत्तराखंड में अमित शाह ने घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भाजपा की उपलब्धि गिनाते हुए कांग्रेस से हिसाब मांगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 30 Oct 2021 11:58 AM GMT
Amit Shah Uttarakhand
X
अमित शाह (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Uttarakhand Mein Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड में घस्यारी कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने भाजपा की उपलब्धि गिनाते हुए कांग्रेस से हिसाब मांगा। उन्होंने सवाल दागा कि आंदोलनकारियों पर गोली किसने चलाई थी।

इस दौरान उन्होंने भारत माता का सबसे जयघोष करवाया और सबसे बैठने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनी है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कांग्रेस शासन में हुए घोटालों पर भी जमकर प्रहार किये। और जनता से इनका जवाब मांगने को कहा।

इससे पूर्व उन्होंने देहरादून में 'घस्यारी कल्याण योजना' व सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ किया। घस्यारी योजना से पशुपालकों को गाँव में ही मात्र 2 रुपये किलो में पौष्टिक पशु आहार उपलब्ध होगा जिससे पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं का समय व श्रम बचेगा व दुग्ध उत्पादन में भी 15-20% की वृद्धि होगी।

उत्तराखंड का भरपूर विकास

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों की मांग को पूरा करने का अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। अटलजी ने उत्तराखंड बनाया है मोदी जी इसको संवारेंगे। पिछले साढ़े चार साल में उत्तराखंड का भरपूर विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मै सवाल करना चाहता हूं कि उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोली किसने चलाई।

शाह ने कहा कि प्राइमरी सहकारी एग्रीकल्चर सोसाइटी का कम्प्यूटराइजेशन करने का काम समाप्त हो गया है। इसके बाद किसानों की जितनी योजनाएं हैं वह किसान तक पहुंचाने की राह आसान हो गई है। हम देश भर के कोआपरेटिव सोसाइटी को जिला बैंक और नाबार्ड से जोड़ने का काम करेंगे। हम पूरे देश में इसे लागू करना चाह रहे हैं अभी कम राज्यों में ही यह काम पूरा हुआ है।

'घस्यारी कल्याण योजना' विपरीत परिस्थितियों में चारा लाने में महिलाओं की दिक्कत का समाधान है। इस दिक्कत को हम जानते हैं। किसान यहां मक्के की खेती करेंगे इसका फायदा एक लाख किसानों को होगा। इस कारण माताओं बहनों की जानवरों के लिए चारे की समस्या समाप्त हो जाएगी। मक्के से कृषि आहार तैयार होगा।


कोआपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन सहकारी आंदोलन को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। मोदी जी ने सहकारिता का अलग मंत्रालय बनाकर बहुत बड़ा काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि किसी को यह ध्यान नहीं आया कि सहकारिता आंदोलन रुकेगा तो महिलाओं और बहनों का क्या होगा। सहकारिता की ट्रेनिगं के बगैर सहकारिता को बढ़ावा नहीं मिल सकता है।

शराब घोटाले करने वाली कांग्रेस हिसाब दे जनता को

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा मात्र 4.5 साल में इस छोटे से प्रदेश उत्तराखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 85 हजार करोड़ देने का काम किया है। इतने सालों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही वो बताए उसने देवभूमि उत्तराखंड को क्या दिया।

शाह ने कहा शराब घोटाले करने वाली कांग्रेस को देवभूमि की जनता को हिसाब देना पड़ेगा। देशभर में कांग्रेस भ्रष्टाचार, घोटालों का पर्याय बनी हुई है। ये किसी भी राज्य में गरीब कल्याण का कार्य नहीं कर सकती। गरीब कल्याण हेतु सुशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिर्फ भाजपा सरकार दे सकती है।

अमित शाह ने कहा वोटबैंक के डर से कांग्रेस ने आपदा से हुई क्षति के बाद श्री केदारनाथ धाम के पुनर्निमाण का काम नहीं किया आज मोदी जी के नेतृत्व में पुनर्निमाण कार्य समाप्ति की ओर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ धाम में भगवान आदि शंकराचार्य जी की बहुत बड़ी मूर्ति का शुभारंभ करने वाले हैं।

उत्तराखंड में आई विकास की बयार

उन्होंने कहा हमने उत्तराखंड में घोषणापत्र के अपने अधिकतर वादे पूरे किए हैं। वादाखिलाफी और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी कभी भी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में विकास की बयार तभी आई, जब जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई।

शाह ने कहा उत्तराखंड वीरों की भूमि है, यहाँ कोई घर ऐसा नहीं जहाँ से जवान देश की सुरक्षा में तैनात न हो। 70 साल तक कांग्रेस ने कभी जवानों की OROP की मांग को पूरा नहीं किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका समाधान कर देश के हमारे बहादुर जवानों के परिवारों को उनका अधिकार देने का काम किया।

उत्तराखंड राज्य की मांग के आंदोलन के समय भाजपा प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही। उत्तराखंड के युवाओं पर गोली चलाने वालों को देवभूमि की जनता कभी माफ नहीं करेगी। अटल जी ने उत्तराखंड की रचना की व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चहुंमुखी विकास कर इसे संवारने का काम कर रहे हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story