×

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को किया सम्मानित, टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया को टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 13 Aug 2021 4:53 AM GMT (Updated on: 13 Aug 2021 6:20 AM GMT)
CM Pushkar Singh Dhami honored Vandana Kataria
X

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को किया सम्मानित

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोक्यो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

बता दें कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया- मुख्यमंत्री

टोक्यो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया।

वंदना कटारिया के परिवार के लोग भी मौजूद थे

राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है- पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं वंदना कटारिया के परिवार के लोग मौजूद थे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story