Uttarakhand News Today: भजन-कीर्तन के साथ आज कांग्रेस करेगी शिवालयों में जलाभिषेक

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड में कांग्रेस आज हर जिले में 12-12 शिवालयों पर जलाभिषेक करेगी। इस मौके पर कांग्रेस भजन-कीर्तन भी करेगी।

Chitra Singh
Written By Chitra SinghNewstrack Network
Published on: 5 Nov 2021 1:48 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2021 3:29 PM GMT)
Congress
X

कांग्रेस का जलाभिषेक कार्यक्रम (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

Uttarakhand News Today: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (5 नवंबर) केदारनाथ दौरे (Narendra Modi kedarnath visit ) पर होगें। उनके आगमन से पहले ही कांग्रेस विरोध का रंग दिखाने लगी है। एक तरफ जहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने गुरुवार (4 नवंबर) को महंगाई के विरोध में मौन व्रत रख लिया है। वही दूसरी ओर आज कांग्रेस हर जिले में 12-12 शिवालयों पर जलाभिषेक करेगी। खबर है कि इस मौके पर कांग्रेस भजन-कीर्तन भी करेगी।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी हर गतिविधियों पर अपनी बारीकी नजर जमाई हुई है। वहीं पीएम मोदी के धार्मिक कार्यक्रम ने कांग्रेस को और बेचैन कर लिया है। हिंदूओं के मतों को देखते हुए कांग्रेस ने भी आज पूरे प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया है। हालांकि इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका यह आयोजन राजनीतिक रूप लेने वाला है।

वहीं गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने महंगाई का विरोध करते हुए अपने आवास पर मौन व्रत धारण कर लिया है। इतना ही नहीं महंगाई के विरोध में पहले से निर्धारित उपवास भी कर रहे हैं।

हरीश रावत (फोटो- सोशल मीडिया)

इस दौरान उन्होंने बताया है कि "उनका ये उपवास देश की जनता को समर्पित है, क्योंकि इस महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान और पीड़ित जनता हो रही है। इस महंगाई से त्योहारों का उत्साह भी फीका पड़ गया है।"

हरीश रावत ने आगे बताया कि "मैं मां लक्ष्मी को याद करते हुए अपना मौन व्रत यही समाप्त करता हूं। मेरा ये मौन व्रत उन लोगों के लिए समर्पित है, जो लोग इस महंगाई से त्रस्त हैं। महंगा तेल, महंगी सब्जियां, महंगी गैस सभी चीज महंगा। ऐसे में लोग दीपावली की खुशियां कैसे मनाएं। मां लक्ष्मी उन सभी लोगों को इतनी सामर्थ्य दें कि उनके जीवन में खुशियां आ सके।"

वहीं कांग्रेस के जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर हरिश रावत ने बताया कि कांग्रेस हर जिले के 12-12 शिवालयों पर जलाभिषेक करेगी, साथ ही हम भजन-कीर्तन भी करेंगे। कांग्रेस को हमेशा अपने शिवालयों में केदारालय के दर्शन होते हैं। साथ ही उनमें हमें ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन होते हैं। हम उन सब शिवलायों में जाकर प्रार्थना करेंगे।" बता दें कि हरीश रावत जलाभिषेक कार्यक्रम के लिए 5 नवंबर को सुबह 9 बजे दक्षेश्वर महादेव जाएंगे जहां वे शिवालय पर जल अर्पित करेंगे। इस दौरान वे कनखल चौराहे से भजन कीर्तन करते हुए दक्षेश्वर महादेव का दर्शन के लिए रवाना होंगे।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story