Uttarakhand Politics: उत्तराखंड राजनीति में बड़ा फेरबदल, आम आदमी पार्टी नेता अनंत राम चौहान ने थामा कांग्रेस का हाथ

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अनंत राम चौहान ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी, अनंत राम चौहान को आगामी विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख चेहरे के रूप में प्रयोग कर सकती है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 2 Jan 2022 12:18 PM GMT (Updated on: 15 Jan 2022 12:33 PM GMT)
Uttarakhand Politics: Big reshuffle in Uttarakhand politics, Aam Aadmi Party leader Anant Ram Chauhan joined Congress
X

उत्तराखंड: 'आप' नेता अनंत राम चौहान ने थामा कांग्रेस का हाथ: photo - social media

Uttarakhand Politics: 2022 विधानसभा चुनावों (uttarakhand assembly election 2022) के ठीक पहले उत्तराखण्ड आम आदमी पार्टी (Uttarakhand Aam Aadmi Party) को एक बड़ा झटका लग चुका है। राज्य में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अनंत राम चौहान (Anant Ram Chauhan) ने आज रविवार को कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का दामन थाम लिया है।

अनंत राम चौहान रविवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। अनंत राम चौहान ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक नव प्रभात के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात से पहले उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव से मुलाकात की थी।

आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान

कांग्रेस पार्टी, अनंत राम चौहान को आगामी विधानसभा चुनाव में एक प्रमुख चेहरे के रूप में प्रयोग कर सकती है। अनंत राम चौहान का जनाधार भी बढ़िया होने के चलते कांग्रेस इनके रूप में अपना बढ़ता वोट बैंक देख रहा है। कांग्रेस को होने वाला फायदा तो बाद में साबित होगा लेकिन वास्तव में अनंत राम चौहान के आम आदमी पार्टी छोड़ने से यकीनन आप को काफी नुकसान होने वाला है।

दूसरी ओर ऐसा माना जा रहा है की आगामी उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 में सीधे तौर पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। इसी के मद्देनजर अनंत राम चौहान भी अपनी संभावनाएं खोजते नज़र आ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी की नजर पूर्व सैनिकों के वोट बैंक पर

एक ओर जहां अनंत राम चौहान के रूप में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका मिला है वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड में पूर्व सैनिकों के वोट बैंक पर नज़र जमाए बैठी है तथा इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने राज्य में पार्टी की कमान पूर्व सैनिक कर्नल अजय कोठियाल के हाथों में दे दी है। हालांकि सभी पार्टियां चुनाव के मद्देनजर पूरा दम-खम लगा रही हैं लेकिन कौन किससे आगे रहता है यह तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story