×

Uttrakhand News: धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सीएम सहित कई गणमान्य लोगों ने फहराए झंडे

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गैरसैण में झंड़ा फहराए व कई कार्यक्रमों में शिरकत किए।

Ambesh Bajpai
Report Ambesh BajpaiPublished By Deepak Raj
Published on: 15 Aug 2021 4:01 PM GMT
Pushkar Singh Dhami
X

 पुष्कर सिंह धामी झंडे को सलामी देते हुए

प्रदेशभर में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। भाजपा प्रदेश मुख्यालय के साथ ही कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मैराथन "एक दौड़ देश के नाम" को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बीच मुख्यमंत्री ने गैरसैण जाकर वहां भी ध्वजारोहण किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सभी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


पुष्कर सिंह धामी संबोधित करते हुए


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि देश आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। आजादी की लड़ाई में भारतीय वीर, वीरांगनाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी जिनको हर वर्ष हम आजादी के इस पर्व पर याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी बलिदानियों को स्मरण करने का दिन है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने विधानसभा भवन में घ्वजारोहण किया। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में ध्वजारोहण किया है। उन्होंने कहा कि सचिवालय शीर्ष कार्यालय होता है, जहां देश-प्रदेश की नीतियां बनती हैं।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

फाइल को डील करते समय 2 विकल्प होते हैं। पहला आसान विकल्प और दूसर रुकावट डालने वाला। उन्होंने कहा कि हमें पहला विकल्प चुनना चाहिए। यदि प्रस्ताव अच्छा है और नियम आड़े आ रहे हैं, तो नियमों को परिवर्तित भी कराया जा सकता है। इस दौरान मुख्य सचिव ने सचिवालय में कोविड-19 के दौरान टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे कार्मिकों को सम्मानित भी किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी।


स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग


पुलिस महानिदेशक ने उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तराखंड पुलिस को देश की सर्वोत्तम, स्मार्ट, संवेदनशील और पीपुल फ्रेंडली पुलिस बनाएंगे। रूद्रपुर में प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने पुलिस लाइन में झंडारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों, विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। बागेश्वर में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ध्वजारोहण कर शहीदों को याद किया।

धन सिंह रावत ने कलक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण किया

उत्तरकाशी जिले में स्वतंत्रता दिवस कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाया गया और यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर यहां हर्बल गार्डन में रुद्राक्ष के पौधे भी लगाये गये। अल्मोड़ा जिले में कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने झंडारोहण किया। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित संकल्प रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पौड़ी जिले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ध्वजारोहण किया उधर हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने कलक्ट्रेट परिसर में झंडा रोहण किया।

रावत ने नशा मुक्ति वाहन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। टिहरी जिले में प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत और चम्पावत में शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ध्वजारोहण किया। इस बीच राज्य के अन्य हिस्सों से भी स्वतन्त्रा दिवस समारोह मनाये जाने के समाचार मिले है। इस बीच राजधानी के विभिन्न केन्द्रीय कार्यालयों के साथ ही राज्य सरकार के कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story