Uttarakhand Video: उत्तराखंड में भयानक लैंडस्लाइड , 40 से अधिक यात्री फंसे

Uttarakhand Landslide Video: उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख (Tawaghat Lipulekh) सड़क पर कल यानी शुक्रवार दोपहर बाद लखनपुर और नजंग के बीच पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ।

Krishna Chaudhary
Published on: 24 Sep 2022 4:56 AM GMT
Tawaghat-Lipulekh NH connecting China border blocked due to landslide, more than 40 passengers stranded
X

चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख NH लैंडस्लाइड के कारण अवरूद्ध: Photo- Social Media

Uttarakhand News Today: भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड (landslide) की घटनाओं में जबरदस्त वृद्धि हुई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस साल बारिश के शुरू होने के साथ ही ऐसी घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया, जो अब तक जारी है। उत्तराखंड में चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख (Tawaghat Lipulekh) सड़क पर कल यानी शुक्रवार दोपहर बाद लखनपुर और नजंग के बीच पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हुआ। इस कारण सड़क से यातायात ठप हो गई है। इसी के साथ चीन सीमा (china border) से सटे निकटवर्ती गांव का संपर्क भी बाकी हिस्सों से टूट गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी जैसे ही खिसकी पूरा क्षेत्र धूल के गुबार से भर गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इधर – उधर भागकर जान बचाई। सड़क बंद होन से व्यास घाटी के सात गांवों का संपर्क कट गया है। इस हादसे के कारण कैलाश यात्रा पर गए तकरीबन 50 यात्री बुंदी में फंस गए हैं। इस सड़क के बंद हो जाने से न केवल सीमांत लोगों को परेशानी होगी बल्कि सीमा चौकियों में तैनात जवानों और पर्यटकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

सीमा क्षेत्रों में सड़कें बनाने और उसके रखरखाव का काम देखने वाली सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कहा कि सड़क के जल्द खुलने की संभावना नहीं है। शनिवार यानी आज से पत्थरों को हटाने का काम शुरू होगा।


उत्तरकाशी में 400 तीर्थयात्री फंसे

उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लैंडस्लाइड के कारण राजस्थान से आए करीब 400 तीर्थयात्री फंस गए हैं। सीनियर अधिकारी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के भीलवाड़ा, अजमेर और अन्य स्थानों से करीब 400 यात्री गंगोत्री धाम लौट रहे थे। तभी अचानक उत्तरकाशी के गबनानी के पास भूस्खलन हो गया, जिसके कारण सभी लोग फंस गए।



Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story