×

Virat-Anushka: 26 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे थे विराट और अनुष्का आज ली विदा

Virat-Anushka: सहेज योगा रिट्रीट सेंटर में चार दिन बिताने के बाद शाम विराट और अनुष्का मुनिकीरेती स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचे थे।

Jyotsna Singh
Written By Jyotsna Singh
Published on: 1 Feb 2023 2:25 PM GMT
Virat-Anushka
X

Virat-Anushka (Social Media)

Virat-Anushka: क्रिकेटर विराट कोहली और सिने अभिनेत्री अनुष्का बेटी वामिका के साथ 26 जनवरी को उत्तराखंड पहुंचे थे। जहां सहेज योगा रिट्रीट सेंटर में चार दिन बिताने के बाद शाम विराट और अनुष्का मुनिकीरेती स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की समाधि के दर्शन करने के साथ ही पूरे श्रद्धा भाव और विधि विधान से पूजा-अर्चना की।

रजनीकांत ने दी थी श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह

विराट ने अपने मित्र अभिनेता रजनीकांत के सुझाव पर दयानंद आश्रम जाने का विचार बनाया। दरअसल विराट और अनुष्का ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में आश्रम प्रवास के लिए जाना चाह रहे थे। विराट को उनके मित्र अभिनेता रजनीकांत को जब यह बात पता चली तो उन्होंने उन्हें श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी थी। आपको बताते चलें कि हिंदी और तमिल फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत के भी स्वामी दयानंद सरस्वती गुरु रहे हैं। इस जगह से लगाव और श्रद्धा के चलते रजनीकांत अक्सर यहां आते रहते हैं।

वामिका ने गंगा तट पर पानी से की अटखेलियां

आज मंगलवार सुबह करीब पांच बजे विराट और अनुष्का गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर घूमने निकल गए। जहां इनकी पुत्री वामिका ने गंगा तट पर पानी से खूब अटखेलियां की। अच्छे स्वास्थ के लिए योग और व्यायाम को महत्व देने वाले विराट और अनुष्का की सुप्रसिद्ध जोड़ी ने आश्रम में सुबह के समय योग करने के साथ ध्यान लगाया और विराट कोहली, पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग आज बुधवार को ऋषिकेश से विदा हुए। उत्तराखंड में अपने छह दिन के प्रवास के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार की दोपहर स्वामी दयानंद आश्रम से विदा हुए।दयानंद आश्रम के अध्यक्ष साक्षातकृता नंद महाराज, प्रबंधक गुणानंद रयाल आदि ने उन्हें यहां से विदा किया। यहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और 6 दिन के प्रवास के बाद वापस अपने घर लौट गए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story