×

सावधान आ गई: पहाड़ पर हिमस्खलन की चेतावनी, रखी जा रही पैनी नजर

उत्तराखंड में 2500 मीटर से ऊपर के पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्र

Anoop Ojha
Published on: 14 Dec 2017 11:38 AM GMT
सावधान आ गई: पहाड़ पर हिमस्खलन की चेतावनी, रखी जा रही पैनी नजर
X
सावधान आ गई: पहाड़ पर हिमस्खलन की चेतावनी, रखी जा रही पैनी नजर

देहरादून: उत्तराखंड में 2500 मीटर से ऊपर के पहाड़ी इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ के क्षेत्र के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों के लिए है। इस चेतावनी पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने एडवाइजरी जारी कर संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

उत्तरकाशी सहित प्रदेश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी जनपदों में कार्यरत आपदा प्रबंधन की टीम को भी अलर्ट किया गया है। उधर जिले की मोरी तहसील के ढ़ाटमीर तालुका क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आये तीन लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। लापता लोगों को ढूंढ़ने के लिए मौके पर गए ग्रामीणों, एसडीआरएफ पुलिस, वन तथा राजस्व विभाग के कर्मी खाली हाथ देर शाम तालुका लौट आए।

गत सोमवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से जगमोहन (33) पुत्र किताब सिंह, रामध्यान (22) पुत्र बिशन सिंह, उत्तम दास (29) पुत्र स्यायबु दास ग्लेशियर के नीचे दब गए थे। घटना की जानकारी वापस लौटे रूप सिंह और उसके दूसरे साथी ने दी थी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story