×

Uttarakhand News: कलयुग में भी पांचाली विवाह! महिला ने अपने ही पति के चार भाइयों से की शादी, जानिए पूरी हकीकत

Uttarakhand News: राजो ने अपने पति के चारों भाईयों बैजू, संतराम, गोपाल और दिनेश से भी शादी कर ली है। आज ये सभी मिल-जुलकर एक ही घर में रहते हैं, साथ खाते हैं और साथ सोते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 1 Feb 2023 12:36 PM GMT
Woman married her own five brothers in Uttarakhand, know the whole reality
X

 उत्तराखंड: महिला ने अपने ही पांच भाइयों से की शादी, जानिए पूरी हकीकत

Uttarakhand News: आप लोगों ने महाभारत में पांचाली विवाह का जिक्र सुना होगा। महाभारत के अनुसार पंच के राजा की बेटी द्रौपदी ने अपने पांच भाइयों से पांचाली विवाह किया था। लेकिन ये प्रथा कलयुग में आज भी जिंदा है। 21 शताब्दी में एक महिला ने अपने ही पांच भाइयों से हिंदू रीति रिवाज और परिवार की मर्जी से विवाह किया।

दरअसल, ये मामला है उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक गांव का। यहां एक ऐसी महिला की असल कहानी बताने जा रहे हैं जिसकी शादी 5 भाइयों से हुई है। 23 साल की राजो वर्मा अपने पति और उनके भाईयों के साथ एक ही घर में रहती हैं। राजो ये भी नहीं जानती कि उसके 5 पतियों में से कौन उसके 4 साल के बेटे का पिता है। क्योंकि उसे हर रात अलग-अलग भाई के साथ रहना पड़ता है।

परिवार की रजामंदी और हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

जानकारी के अनुसार राजो वर्मा और गुड्डू वर्मा की शादी परिवार की रजामंदी और हिंदू रीति रिवाज के साथ धूम धाम से हुई थी। इसके बाद राजो ने अपने पति के चारों भाईयों बैजू, संतराम, गोपाल और दिनेश से भी शादी कर ली है। आज ये सभी मिल-जुलकर एक ही घर में रहते हैं, साथ खाते हैं और साथ सोते हैं। सभी भाईयों को एक दूसरे से कोई ईर्ष्या और झगड़ा जैसा कुछ नहीं है। लेकिन आज भी गुड्डू ही राजो का पहला और एकमात्र आधिकारिक जीवनसाथी है।

यहां पांचाली विवाह होता है

दरअसल, इस गांव की ये परंपरा ही है। यहां पांचाली विवाह होता है। मीडिया से बातचीत के दौरान राजो ने अपना अनुभव साझा किया। बताया कि उसकी मां की शादी भी 3 भाइयों से हुई थी। इसलिए इस परंपरा को अपनाने में उसके लिए अधिक समस्या नहीं हुई। राजो ने कहा कि उस पर उसके सभी पतियों का हक है। सभी अधिक ध्यान देते है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story