×

Video Viral: 2 साल के बच्चे ने किया 'चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर कमाल का डांस, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Video Viral: वायरल वीडियो में बच्चा टीवी के सामने डांस कर रहा है। टीवी में एक वीडियो चल रहा है जिसमें कुछ लोग चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 10 Nov 2022 12:53 PM GMT
X

Cute Dance Video(video-social media)

Video Viral: सोशल मीडिया पर यूजर्स ज्यादातर जानवरों के और बच्चों के वीडियो देखना पसंद करते हैं। क्योंकि वह कुछ ऐसा कर जाते हैं। जिसे देख कर मजा भी आता है और हैरानी भी हो जाती है। क्योंकि वह कुछ कमाल ही करते हैं। जिसमें बच्चों के डांस वीडियो सबसे ज्यादा कमाल के होते हैं। जहां जवान लोग अपने मजेदार डांस के वीडियो पोस्ट करते हैं, अब वहीं बच्चे और बुजुर्ग लोग भी इसमें आगे हैं। उनके डांस देख कर तो यकीन ही नहीं होता है कि यह इतना अच्छा डांस कैसे कर सकते हैं। हाल ही में ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक क्यूट छोटा बच्चा कमाल का डांस कर रहा है।

क्यूट छोटे बच्चे ने किए जबरदस्त डांस स्टेप्स, मुस्कुराते हुए किया डांस

वायरल वीडियो में बच्चा टीवी के सामने डांस कर रहा है। टीवी में एक वीडियो चल रहा है जिसमें कुछ लोग चुरा के दिल मेरा' सॉन्ग पर डांस कर रहे हैं। बच्चा भी उन्हें फॉलो कर रहा है। वह उनके जैसे हुक स्टेप कर रहा है। बच्चा अभी सिर्फ 2 साल का है लेकिन फिर भी वह ऐसा मजेदार डांस कर रहा है। वहां पर कुछ और लोग भी मौजूद है जो बच्चे का डांस एन्जॉय कर रहे हैं और उसका वीडियो भी बना रहे हैं। बच्चा भी मुस्कुराते हुए और पुरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस कर रहा है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस क्यूट डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर log.kya.sochenge नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा सो क्यूट, वीडियो पर अब तक 73,380 लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन, एक यूजर ने लिखा एक बच्चा डांस कर रहा है और माता-पिता उत्साह से देख रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा बहुत सुंदर प्रस्तुति सभी लोग छोटे बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story